Bihar Election 2025: PM Modi ने बिहार चुनाव में टिकट पाने के लिए लाइन में लगे नेताओं को दिया अल्टीमेटम
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। सभी दलों में टिकट पाने के लिए नेताओं के बीच मारामारी का दौर शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में टिकट पाने वालों के लिए कुछ शर्तें जरूरी कर दी हैं। पीएम ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि टिकट पाने वालों के सोशल मीडिया पर 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स होने चाहिए। इसके अलावा, पीएम ने परिवारवाद जैसी परंपराओं से दूर रहने की भी सलाह दी है।
Bihar Election के लिए PM Modi ने टिकट के लिए रखी शर्त
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा, 'बीजेपी आज जहां तक पहुंची है उसमें 4 दशक से ज्यादा वक्त लगा है। अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखिए।' पीएम ने परिवारवाद से दूर रहने की बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि मैं नहीं, तो मेरा बेटा या बेटी हो। इस तरह की परंपरा नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता क्यों मेहनत करता है? उसके मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए।' पीएम ने सोशल मीडिया की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग टिकट चाहते हैं उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए। सोशल मीडिया पर कम से कम 50 हजार फॉलोअर्स होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: PM Modi Kanpur Visit: पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा आज, कानपुर को देंगे 47 हजार करोड़ की सौगात
पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार किया जाता है। पीएम ने बहुत शुरुआत में ही सोशल मीडिया की ताकत पहचान ली थी और वह लगातार इस पर एक्टिव भी रहते हैं। इसके अलावा, बिहार में बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत बनाने की जरूरत पर भी पीएम ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। इसी से चुनाव जीते जाते हैं।
PM Modi ने सेना के शौर्य को घर-घर पहुंचाने की दी नसीहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य को घर-घर तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि आम जनता तक यह संदेश जाना चाहिए। पीएम ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा, 'हमने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की पूरी दुनिया के सामने कलई खोल दी है। इसे जमीनी स्तर पर घर-घर लोगों तक पहुंचाना चाहिए।' पीएम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Today: PM मोदी आज बिक्रमगंज में करेंगे जनसभा, 48 करोड़ के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications