Bihar Today: PM मोदी आज बिक्रमगंज में करेंगे जनसभा, 48 करोड़ के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Bihar Today News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 मई बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 29 मई की शाम पटना पहुंचे थे। पीएम मोदी 3,700 करोड़ की लागत से बनने वाली पटना-आरा-सासाराम फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे समेत कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का ये पहला बिहार दौरा है।

पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को सुबह करीब 11 बजे बिहार के काराकाट पहुंचेंगे, जहां वे 48,520 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना (चरण-II, 3×800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य बिहार सहित पूरे पूर्वी भारत को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करना है।

Bihar Today News

PM मोदी कई सड़क और रेल परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी कई अहम सड़क और रेल परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। वे एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम हिस्से को चार लेन का बनाने और वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) और रामनगर-कच्ची दरगाह हिस्से (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने की योजना की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा, बक्सर और भरौली के बीच गंगा नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा। पीएम सोन नगर से मोहम्मद गंज के बीच 1,330 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनी तीसरी रेल लाइन को भी देश को समर्पित करेंगे।

जन सुराज बिहार के 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : उदय सिंह

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सुपौल जिले के सरायगढ़ में आयोजित एक बैठक में कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर जनसुराज चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 40 सालों से कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना रिश्वत के कोई भी सरकारी काम नहीं हो रहा है।

उदय सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अगले 11 महीनों में जन सुराज के विचारों को हर गांव और व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के नाम पर स्थिति बेहद खराब है और राज्य देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+