Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को, 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग शुरु, पूरी लिस्ट देखें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है और इन विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरु है। इन सीटों पर मतदाता राज्य के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

चुनाव आयोग ने बताया है कि इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद अहम है, क्योंकि मुकाबला कई त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय सीटों पर देखने को मिलेगा। एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता बचाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा है।

bihar-election-2025-phase-1-voting-full-list-of-constituencies

इसके अलावा, जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरकर चुनाव को और दिलचस्प बना रहे हैं। आइए जानते हैं किन विधानसभा सीटों पर मुकाबाला होने वाला है....

पहला चरण: 6 नवंबर 2025

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इन जिलों में ग्रामीण और शहरी दोनों तरह की सीटें हैं जहां एक ओर सत्ताधारी दलों की परीक्षा होगी, वहीं विपक्ष के लिए यह चरण अपनी जमीन मजबूत करने का बड़ा मौका है।

पहले चरण में शामिल विधानसभा सीटों की पूरी सूची (121 सीटें)

मधेपुरा-सहरसा-दरभंगा क्षेत्र:

  • आलमनगर
  • बिहारीगंज
  • सिंहेश्वर (SC)
  • मधेपुरा
  • सोनबरसा (SC)
  • सहरसा
  • सिमरी बख्तियारपुर
  • महिषी
  • कुशेश्वर स्थान (SC)
  • गौरा बौराम
  • बेनीपुर
  • अलीनगर
  • दरभंगा ग्रामीण
  • दरभंगा
  • हायाघाट
  • बहादुरपुर
  • केवटी
  • जाले

मुजफ्फरपुर क्षेत्र:

  • 19. गायघाट
  • 20. औराई
  • 21. मीनापुर
  • 22. बोचहां (SC)
  • 23. सकरा (SC)
  • 24. कुरहानी
  • 25. मुजफ्फरपुर
  • 26. कांटी
  • 27. बरुराज
  • 28. पारू
  • 29. साहेबगंज

गोपालगंज-सीवान-छपरा क्षेत्र:

  • 30. बैकुंठपुर
  • 31. बरौली
  • 32. गोपालगंज
  • 33. कुचायकोट
  • 34. भोरे (SC)
  • 35. हथुआ
  • 36. सीवान
  • 37. जीरादेई
  • 38. दरौली (SC)
  • 39. रघुनाथपुर
  • 40. दरौंदा
  • 41. बरहड़िया
  • 42. गोरीकोठी
  • 43. महाराजगंज
  • 44. एकमा
  • 45. मांझी
  • 46. बनियापुर
  • 47. तरैया
  • 48. मरहौरा
  • 49. छपरा
  • 50. गड़खा (SC)
  • 51. अमनौर

वैशाली-समस्तीपुर-बेगूसराय क्षेत्र:

  • 52. परसा
  • 53. सोनपुर
  • 54. हाजीपुर
  • 55. लालगंज
  • 56. वैशाली
  • 57. महुआ
  • 58. राजा पाकर (SC)
  • 59. राघोपुर
  • 60. महनार
  • 61. पतेपुर (SC)
  • 62. कल्याणपुर (SC)
  • 63. वारिसनगर
  • 64. समस्तीपुर
  • 65. उजियारपुर
  • 66. मोरवा
  • 67. सरायरंजन
  • 68. मोहिउद्दीननगर
  • 69. बिभूतिपुर
  • 70. रोसेरा (SC)
  • 71. हसनपुर
  • 72. चेरिया-बरियारपुर
  • 73. बछवारा
  • 74. तेघड़ा
  • 75. मटिहानी
  • 76. साहेबपुर कमाल
  • 77. बेगूसराय
  • 78. बखरी (SC)

खगड़िया-मुंगेर-लखीसराय-शेखपुरा क्षेत्र:

  • 79. अलौली (SC)
  • 80. खगड़िया
  • 81. बेलदौर
  • 82. परबत्ता
  • 83. तारापुर
  • 84. मुंगेर
  • 85. जमालपुर
  • 86. सूर्यगढ़ा
  • 87. लखीसराय
  • 88. शेखपुरा
  • 89. बरबीघा

नालंदा-पटना क्षेत्र:

  • 90. अस्थावां
  • 91. बिहारशरीफ
  • 92. राजगीर (SC)
  • 93. इसलामपुर
  • 94. हिलसा
  • 95. नालंदा
  • 96. हरनौत
  • 97. मोकामा
  • 98. बाढ़
  • 99. बख्तियारपुर
  • 100. दीघा
  • 101. बांकीपुर
  • 102. कुम्हरार
  • 103. पटना साहिब
  • 104. फतुहा
  • 105. दानापुर
  • 106. मनेर
  • 107. फुलवारी (SC)
  • 108. मसौढ़ी (SC)
  • 109. पालीगंज
  • 110. बिक्रम

भोजपुर-बक्सर क्षेत्र:

  • 111. संदेश
  • 112. बड़हरा
  • 113. आरा
  • 114. अगिओं (SC)
  • 115. तरारी
  • 116. जगदीशपुर
  • 117. शाहपुर
  • 118. ब्रह्मपुर
  • 119. बक्सर
  • 120. डुमरांव
  • 121. राजपुर (SC)

पहले चरण के चुनावी समीकरण समझिए

पहले चरण में मतदान वाले अधिकांश जिले उत्तर और दक्षिण बिहार के हैं, जहाँ जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे दोनों अहम भूमिका निभाते हैं। सीमांचल और मिथिलांचल में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। गोपालगंज और सीवान जैसे जिलों में जातीय प्रभाव के साथ-साथ स्थानीय नेताओं की पकड़ चुनावी नतीजों को तय करेगी। पटना और नालंदा की सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की साख दांव पर है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

मतदान का समय और परिणाम

मतदान तिथि: 6 नवंबर 2025

मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

परिणाम घोषणा: 14 नवंबर 2025

बिहार की जनता अब तय करेगी कि अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता की बागडोर किसके हाथों में जाएगी - एनडीए की सरकार फिर लौटेगी या महागठबंधन सत्ता की वापसी करेगा, या फिर जन सुराज जैसी नई ताकतें खेल का रुख बदल देंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+