Opinion Poll: नीतीश या तेजस्वी, कौन बनेगा बिहार का CM? चुनाव से 2 महीने पहले आया सर्वे का चौंकाने वाला आंकड़ा
Opinion Poll Bihar Election 2025 ( Nitish Kumar vs Tejashwi Yadav) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नवंबर में होने हैं। चुनाव से लगभग दो महीने पहले जनता ने अपनी पसंद और भावनाएं स्पष्ट कर दी हैं। जनता का मूड भांपने के लिए एक ताजा सर्वे सामने आया है। स सर्वे ने न सिर्फ मुख्यमंत्री पद के सबसे लोकप्रिय चेहरे पर से पर्दा उठाया है, बल्कि ये भी बताया है कि वोटों की दौड़ में किसका पलड़ा भारी है-NDA या महागठबंधन। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में प्रशांत किशोर की नई पार्टी की स्थिति पर भी खास नजर डाली गई है।
'वोट वाइब' का 'आज तक' के लिए किया गया ताजा सर्वे बताता है कि सियासत सिर्फ नामों की नहीं, गहराईयों की भी है-नेताओं की तुलना, गठबंधनों की मजबूती, मुद्दों की प्राथमिकताएं, इस चुनाव में सब कुछ बदल सकता है। इस सर्वे को बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर का आईना माना जा रहा है, जिसने नेताओं और मतदाताओं दोनों का ध्यान खींच लिया है।

सवाल 1: किसे देखना चाहते हैं मुख्यमंत्री के तौर पर? (Bihar CM Candidate)
🔹 तेजस्वी यादव को मिले 33.5% वोट, जो कि बिहार सीएम की रेस में सबसे आगे है।
🔹 नीतीश कुमार को मिली 24%, यानी तेजस्वी उनसे लगभग 10% ज्यादा लोकप्रिय हैं वर्तमान में।
🔹 प्रशांत किशोर तीसरे नंबर पर हैं 13.7% के साथ।
🔹 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 8.3%
🔹 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 5.2% लोगों ने सीएम के लिए चुना है।
सवाल 2: किसे देंगे अपना वोट-NDA या महागठबंधन? (Bihar Opinion Poll 2025)
🔹 NDA को मिला है 36.2% समर्थन। महागठबंधन के पक्ष में 35.8% लोगों ने सहमति जताई है। "अन्य" पक्ष को 12.8% लोगों ने चुना है, जबकि लगभग 6.5% लोगों ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं।
🔹 यानी सर्वे से इतना तो साफ है कि इस बार NDA की सरकार बन सकती है मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है।
सवाल 3: वोट कैसे करेंगे-मुद्दा, नेता या जात-धर्म पर?
🔹 विकास सबसे बड़ा मुद्दा है: 23.6% लोग विकास-मुद्दे पर वोट करेंगे।
🔹 नीतीश कुमार के काम (उनके विकास कार्य) पर भरोसा 20.1% लोगों का है।
🔹 पीएम के नाम पर वोट देने वालों की तादाद 13.7% रही।
🔹 लेकिन जात-धर्म देखकर वोट करने वालों की संख्या है अति न्यून-0.9%! यानी इस बार जात-धर्म की भूमिका कम, मुद्दों की भूमिका ज्यादा
दिख रही है।
सवाल 4: सत्ता समर्थक vs विरोधी किस स्थिति में है?
🔹 सत्ता विरोधी लहर है 48% की, यानी लगभग आधी जनता सरकार से नाखुश है।
🔹समर्थन की स्थिति में है सिर्फ 27.1%।
🔹 बाकी 20-21% लोग बीच का रुख रखे हैं-न तो पूरी तरह विरोधी हैं और न पूरी तरह समर्थक हैं।
सवाल 5: मौजूदा विधायक को दोबारा चुनना चाहेंगे?
🔹 53.5% लोगों ने कहा नहीं।
🔹 सिर्फ 31.8% ने समर्थन किया।
🔹 14.7% लोग अभी फैसला नहीं कर पाए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अन्य पुराने सर्वे क्या कहते हैं? (Bihar Chunav Opinion Poll)
🔹 InkInsight का सर्वे (अप्रैल 2025) दिखाता है कि युवा वर्ग, खासकर 18-29 साल के बीच, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं महिलाएं और बूढ़े लोगों का झुकाव अभी भी NDA की ओर है।
🔹 C-Voter सर्वे में तेजस्वी की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट हुई है लेकिन वे अभी भी शीर्ष विकल्प बने हैं। प्रशांत किशोर ने कुछ ज़ोर का दाव लगाना शुरू कर दिया है।
🔹 Mood of the Nation पोल यह संकेत देता है कि NDA गठबंधन यदि एकजुट रहे तो उसे लोकसभा / विधानसभा दोनों चुनावों में फायदा होगा।
NDA की बढ़त, लेकिन सीएम का चेहरा साफ नहीं
अगर बिहार चुनाव को लेकर अभी तक के आए सभी सर्वे को मिलाकर एक औसत निकाला जाए तो कहा जा सकता है कि NDA गठबंधन अभी हल्की बढ़त पर है-लगभग बराबरी के मुकाबले के बाद भी जनता का झुकाव थोड़ा उनके लिए ज्यादा है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं, खास कर युवा वोटरों के बीच। लेकिन नीतीश कुमार की विश्वसनीयता अभी भी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच अच्छी बनी हुई है।
नए खिलाड़ी जैसे प्रशांत किशोर ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है, लेकिन अभी उनका असर सीमित है। सबसे दिलचस्प बात यहा है कि जात-धर्म आधारित वोटिंग की भूमिका इस बार सर्वे के अनुसार बहुत कम हो गई है-मामले ज्यादातर विकास, कामकाज, नेता की छवि और उसके कार्यों पर टिके हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications