Chirag Paswan: चिराग पासवान ने किसे कहा- Love You So Much? देखें Video
Chirag Paswan: साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। कुछ घंटों में तय हो जाएगा कि अगले 5 साल में बिहार में कौन राज करने वाला है। रूझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं चिराग पासवान पार्टी 20 सीटों पर आगे चल रही है, जो कि सुखद खबर है।
इससे पहले 11 -12 नवंबर की शाम को न्यूज चैनलों और एजेंसी की ओर से एग्जिट पोल जारी किए गए थे, जिसमें से अधिकांश में कहा जा रहा है कि 'बिहार में एनडीए की वापसी हो रही है।' हालांकि राजद और कांग्रेस दोनों ने इसे ठुकराते हुए कहा था कि 'शुक्रवार की सुबह सारे एग्जिट पोल को गलत साबित करेगी और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।' इन्हीं दावों के बीच लोगों कि निगाहें खुद को 'पीएम मोदी का हनुमान' कहने वाले चिराग पासवन पर भी लगी हैं।

चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए में 29 सीटें मिली थीं लेकिन एक सीट पर उनके प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था, ऐसे में अब 28 सीटों पर ही चुनावी नतीजे आने हैं।
चाणक्य एग्जिट पोल ने Chirag Paswan को दीं सबसे ज्यादा सीटें
कई एग्जिट पोल में चिराग के लिए खुशखबरी है, उनकी स्थिति मजबूत बताई जा रही है। सबसे ज्यादा उन्हें सीटें चाणक्य एग्जिट पोल में मिली है, उसने कहा है कि 'एलजेपी रामविलास इस बार 14 से 19 सीटें जीत सकती है' तो वहीं 'Matrize-IANS ने कहा कि चिराग के खाते में 7-9 सीटें आ सकती हैं।'

Chirag Paswan ने कही पीएम मोदी के बारे में खास बात
हालांकि एग्जिट पोल के पहले चिराग पासवान ने ANI की स्मिता प्रकाश के पोडकॉस्ट में कई अहमं बातें बताई हैं। उनसे पूछा गया था कि 'अगर ऐसे हालात आए कि एनडीए सरकार नहीं बना पाती है तो क्या वो महागठबंधन से हाथ मिलाएंगे?' तो इस पर चिराग ने कहा कि 'सवाल ही पैदा नहीं होता है, जब तक मेरे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं , मैं कही नहीं जाने वाला हूं।'
पीएम मोदी से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं: Chirag Paswan
तो क्या आप NDA में पीएम मोदी के कारण हैं? तो इस पर चिराग ने कहा कि 'बिल्कुल मैं उन्हीं की वजह से हूं, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, मेरा समर्पेण मेरा प्यार सब पीएम मोदी के लिए, आई लवहिमबिट टू मच, मुझे केंद्र की ओर से कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैं वो मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा, दिल से कह रहा पीएम मोदी ने मेरा हाथ तब थामा जब सब बिखर गया था तो मैं तो कहीं नहीं जा रहा हूं, जो लोग अफवाएं फैला रहे हैं वो प्लीज बंद कर दें ऐसी बातें।'

एक नजर में देखें कौन सी एजेंसी ने Chirag Paswan की पार्टी को दीं कितनी सीटें
- मैट्रिज़-आईएएनएस- 7-9
- चाणक्य- 14-19
- पोल डायरी- 12-16
- टीआईएफ रिसर्च- 12-14
- पोलस्ट्रैट- 9-12












Click it and Unblock the Notifications