Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: गजब है इस IAS-IPS की जोड़ी, पहली नजर में ही दे बैठे थे एक-दूजे को दिल

Valentine Day 2026, Love Story: आईपीएस और आईएएस की लवस्टोरी के क्रम में आज हम बात करेंगे उस पेयर की जो खूबसूरती की लिए जाने जाते हैं और जिन्हें दुनिया लविंग और परफेक्ट कपल के रूप में इंगित करती है। आपने सही समझा हम यहां बात कर रहे हैं, आईएएस तुषार सिंगला और आईपीएस नवजोत सिमी की।

दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, आपको बता दें कि दोनों मियां-बीवी खूबसूरती में भी एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों हाईटेक कपल कहलाते हैं।

ias ips success story

मालूम हो कि नवजोत सिमी पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाली हैं, तो वहीं उनके पतिदेव तुषार सिंगला पंजाब के बरनाला के भी रहने वाला हैं। शुरू से भी काफी मेधावी नवजोत सिमी ने जसवंत सिंह डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, लुधियाना से बीडीएस किया और डेंटिस्ट के तौर पर काम भी किया था।

UPSC एग्जाम देने का मन बनाया (Love Story)

लेकिन उसके बाद उनकी इच्छा अधिकारी बनने की हुई तो उन्होंने UPSC एग्जाम देने का मन बनाया और कड़ी मेहनत शुरू की। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिमी ने यूपीएससी में 735वीं रैंक हासिल की थी। तो वहीं तुषार सिंगला भी काफी तीव्र बुद्धि वाले स्टूडेंट रहे हैं।

Love Story

इलेक्ट्रिकल एंड पावर इंजीनियरिंग में बीटेक किया (Love Story)

उन्होंने भी पहले आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल एंड पावर इंजीनियरिंग में बीटेक किया था लेकिन दिली इच्छा थी कि वो भी अधिकारी बने और इसी वजह से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 86वीं रैंक हासिल की। वो 2015 बैच के IAS हैं।

सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था (Love Story)

सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था और सिमी को बिहार, कहते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जो कि जल्द ही प्रेम में बदल गई, दोनों ने लंबी डेट के बाद शादी की, दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी, जो कि काफी चर्चा में थी।

Love Story

14 फरवरी 2020 को दोनों ने रचाई शादी (Love Story)

दरअसल बंगाल चुनाव के कारण तुषार को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी, तब सिमी ने परिवारवालों के साथ मिलकर फैसला किया कि वो कोर्ट मैरिज करेंगी। वो सीधे बिहार से हावड़ा पहुंचीं क्योंकि उस वक्त तुषार वहीं पोस्टेड थे।दोनों ने पहले 14 फरवरी 2020 को ऑफिस में ही रजिस्टर्ड मैरिज की और इसके बाद दोनों ने रीति रिवाज से मंदिर में ब्याह रचाया और दोनों आज एक बेटे मिरान के मम्मी-पापा हैं।

Love Story

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी हैं तुषार सिंगला (Love Story)

तुषार सिंगला वर्तमान में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी (डीएम) का पद संभाल रहे हैं तो वहीं आईपीएस नवजोत सिमी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-19 की कमान संभाल रही हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हैं, IPS Navjot Simi Instagram पर 1.1M followers हैं जबकि इंस्‍टाग्राम पर तुषार सिंगला को 348K लोग फॉलो करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+