Bihar Election: महागठबंधन में सीटों की गांठ खोलने पटना पहुंचे अशोक गहलोत, महागठबंधन पर कितना चलेगा इसका जादू?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कांग्रेस और RJD के बीच चल रही यह खींचतान अब विधानसभा चुनाव की रणनीति को प्रभावित करने लगी है।

इसे सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पटना भेजा है। गहलोत बुधवार, 22 अक्तूबर की सुबह पटना पहुंचे और उन्होंने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालू यादव से उनके आवास पर करीब एक घंटे तक मुलाकात की।

bihar-election-ashok-gehlot-seat-sharing-mahagathbandhan

गहलोत ने क्या कहा?

बैठक के बाद गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

गहलोत ने यह भी कहा कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और कभी-कभी 5-10 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला स्वाभाविक है। उन्होंने कहा,इतने बड़े महागठबंधन में कुछ सीटों पर मतभेद होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे बहुत बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।

सीट बंटवारे का पेच

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला अभी भी जटिल बना हुआ है। RJD, कांग्रेस और CPM के बीच 13 सीटों की गांठ ऐसे फंसी हुई है कि उसे सुलझाने के लिए लगातार बैठकें चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के अन्य घटक दल जैसे VIP और वाम दलों के नेताओं की भी बैठकें चल रही हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी यादव से बातचीत की है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा, सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। कल सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव के बीच आज बैठक होने की संभावना है, जिसमें सीटों के बंटवारे और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को आरजेडी-कांग्रेस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी अटकलों और भ्रम को स्पष्ट किया जाएगा।

महागठबंधन का चुनावी अभियान

गहलोत ने कहा कि महागठबंधन में अधिकांश काम सही दिशा में चल रहे हैं। कुछ नेताओं ने उत्साह में आकर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दिया है, जो सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि महागठबंधन कैसे अपने अभियान को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाएगा और बिहार की 243 सीटों पर एनडीए को चुनौती देने के लिए किस प्रकार की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+