'रिजल्ट अभी बता देता हूं, NDA जीत रही है, लालू का बेटा न CM बनेगा, न सोनिया का बेटा PM', बिहार में गरजे शाह

Bihar Election 2025 (Amit Shah Rally): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सीतामढ़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (03 नवंबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चुनावी मंच से अमित शाह ने ऐसा बयान दिया जिसने भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंने कहा, "मैं अभी यहीं से बिहार चुनाव का रिजल्ट बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में भारी बहुमत से NDA की सरकार बन रही है।"

अमित शाह ने कहा, ''लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री। लेकिन मैं आज बिहार की धरती से कहता हूं न लालू जी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया जी का बेटा देश का प्रधानमंत्री। क्योंकि बिहार में नीतीश जी हैं और देश में मोदी जी हैं।"

Bihar Election 2025 Amit Shah Rally

उन्होंने कहा, "नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है, और देश को परिवारवाद की राजनीति से। NDA की राजनीति सेवा और विकास की है, जबकि विपक्ष की राजनीति स्वार्थ और परिवार की।"

'महाठगबंधन में न नेता है, न नीति'

अमित शाह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि "महाठगबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। इन लोगों को खुद नहीं मालूम कि कौन किस सीट से लड़ रहा है। जनता अब ऐसे बेमेल गठबंधनों को पहचान चुकी है, जो सिर्फ कुर्सी के लिए एक होते हैं और चुनाव खत्म होते ही एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं।"

शाह ने कहा कि NDA में स्पष्ट नेतृत्व और विकास का विजन है, जबकि महागठबंधन में अराजकता है। उन्होंने आगे कहा, ''14 नवंबर को बिहार की जनता उन्हें जवाब देगी।''

'जंगलराज में चीनी मिलें बंद थीं, अब विकास के रास्ते खुले'

अमित शाह ने कहा, "लालू-राबड़ी राज में बिहार अंधेरे में था। रंगदारी और गुंडागर्दी के कारण चीनी मिलें बंद हो गईं, बरौनी कारखाना ठप हो गया, बिजली के प्रोजेक्ट लगना बंद हो गए। नीतीश कुमार ने जंगलराज खत्म करके विकास के दरवाजे खोले। अब हम रीगा जैसी सभी बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करेंगे, ताकि गन्ना किसानों की आमदनी बढ़े और युवाओं को रोजगार मिले।"

उन्होंने रीगा चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने पहले वादा किया था कि रीगा की मिल को चालू करेंगे। आज वो मिल फिर से चल रही है। आने वाले समय में केंद्र सरकार की सहकारिता विभाग के जरिए राज्य की सभी बंद मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा।"

'महिलाओं को 10 हजार नहीं, अब 2 लाख तक की मदद देंगे'

अमित शाह ने महिलाओं के लिए चल रही रोजगार योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "हम बिहार की महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये दे रहे हैं। लेकिन RJD के सांसदों को यह रास नहीं आ रहा। वो कहते हैं, 'पैसे क्यों बांट रहे हो?' मैं साफ कर देना चाहता हूं, किसी में दम नहीं जो हमारी माताओं-बहनों को मिलने वाले पैसे रोक सके।"

उन्होंने आगे कहा कि यह मदद यहीं नहीं रुकेगी, "आने वाले वक्त में हम महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की सहायता देंगे, ताकि वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।"

'अब नक्सलवाद और डर का राज खत्म'

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में बिहार के कई जिले नक्सल प्रभावित थे। तब चुनावों में शाम 3 बजे तक ही मतदान कराया जाता था क्योंकि सुरक्षा का माहौल नहीं था। आज पूरा बिहार 5 बजे तक शांति से वोट डालता है, यह मोदी सरकार और एनडीए की नीतियों का नतीजा है। बिहार अब नक्सलवाद और डर के साए से पूरी तरह मुक्त हो चुका है।"

अमित शाह बोले, 'घुसपैठिए गरीबों का हक खा रहे हैं'

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की हालिया यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल बाबा बिहार में 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा'निकाल रहे हैं। ये वही घुसपैठिए हैं जो हमारे गरीबों का अनाज खा रहे हैं, युवाओं की नौकरी छीन रहे हैं। बांग्लादेश से आए लोग बिहार के मुख्यमंत्री नहीं चुन सकते। राहुल बाबा, चाहो तो पूरे देश में ऐसी रैली निकाल लो, लेकिन हम हर एक घुसपैठिए को देश से निकालकर रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+