Bihar Election 2020 : मुजफ्फरपुर के कांटी सीट से निर्दलीय विधायक अशोक चौधरी का इंटरव्यू

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभा राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके घटक दलों के साथ-साथ महागठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दीपावली के आसपास मतदान करवा जाएंगा। हालांकि अभी तक चुनाव आयोगी की तरफ से तारिखों का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच वन इंडिया हिंदी ने मुजफ्फरपुर के कांटी सीट से निर्दलीय विधायक अशोक चौधरी से खास बातचीत की।

bihar election 2020 interview with kanti mla ashok chaudhary

कांटी विधानसभा सीट से विधायक अशोक चौधरी ने निर्दलीय चुनाव जीता था। हालांकि साल 2019 में उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया। इस दौरान कई बार उनपर आरोप भी लगे। लेकिन उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वे कुछ विधायकों के साथ सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। तब से लेकर अब तक वे उनके साथ ही बने हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनका नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और रहेंगे। वे उनके साथ हर हाल में हमेशा खड़ा रहेंगे।वन इंडिया हिन्दी से बातचीत के दौरान विधायक अशोक चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए ज्यादा काम किया है। अपने कामों का हिसाब देते हुए उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चार हजार हैंडपंप की व्यवस्था करवाई। साथ ही इलाके में सोलर लाइट की भी सुविधा मुहैया कराई है।

वहीं विधानसभा सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वह जदयू के समर्थन में है और पार्टी चाहती है कि वह सखरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े इसलिए इसकी तैयारी तीन साल से कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की व्यवस्था को दुरुस्त करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+