बिहारः ट्यूशन से लौटते वक्त तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की मौत, कीचड़ में फंसी रही लाश
पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के नरहा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक साथ डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। चारों बच्चे एक साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। पढ़ाई कर घर लौटते वक्त बच्चे शिवमंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।

नहाते वक्त तालाब में सभी बच्चे एक-एक कर डूबते चले गए। मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने बच्चों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। बच्चों की लाश तालाब के अंदर गहरे कीचड़ में फंसी मिली। बच्चों के शव मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया गै। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।
गांव के महादलित बस्ती के चारों बच्चे रविवार को एक साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। ट्यूशन से वापस घर लौटते समय बच्चे गांव में बने शिव मंदिर के पीछे की पोखर में नहाने और खेलने लगे। खेलने के दौरान बच्चे डूबने लगे तो सभी एक दूसरे को बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन कोई बच नहीं पाया और एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए।
मृत बच्चे के पिता भाग्यनारायण राम ने बताया कि पढ़ाई करने के हमेशा साथ ही निकलते थे, रविवार को भी सभी साथ निकले थे। पढ़ाई के बाद खेलने और नहाने के दौरान बच्चे डूब गए हैं। मृतक बच्चों में भाग्यनारायण राम के दस वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, बिगन राम का दस वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार, सुखलाल राम का 9 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और गरीब राम का 10 वर्षीय पुत्र कनहाई कुमार है। सभी हनुमान नगर गांव के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications