'दो शहरों की वोटर लिस्ट में डिप्टी CM विजय सिन्हा का नाम', तेजस्वी यादव का दावा, बोले- ये लोकतंत्र से खिलवाड़

Vijay Kumar Sinha two EPIC numbers: बिहार में मतदाता सूची के राज्यव्यापी गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक बवाल तेज हो गया है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो EPIC (मतदाता पहचान) नंबर दर्ज हैं।

तेजस्वी के मुताबिक, एक मतदाता सूची में उनकी उम्र 57 साल दर्ज है, जबकि दूसरी में 60 साल, और यह जानकारी चुनाव आयोग के एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गड़बड़ी नई मतदाता सूची में भी मौजूद है, जिसकी प्रति सभी दलों के जिला अध्यक्षों को दी गई है।

Vijay Kumar Sinha two EPIC numbers

विजय कुमार सिन्हा पर भड़के तेजस्वी

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब यह सवाल जनता के सामने साफ होना चाहिए कि आखिर इसमें धोखाधड़ी कौन कर रहा है? क्या चुनाव आयोग की राज्यव्यापी गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया ही पूरी तरह से गड़बड़ और अविश्वसनीय है, जिसके कारण मतदाता सूची में इतनी बड़ी गलती हुई है, या फिर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा खुद फर्जीवाड़े में लिप्त हैं और जानबूझकर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो EPIC नंबर बनवाए गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि दोनों ही स्थितियां बेहद गंभीर हैं और अगर इनमें से कोई भी सच है, तो यह न सिर्फ चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ भी सीधा खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav से ही तय हो गया बंगाल का एजेंडा! SIR से लेकर घुसपैठ तक इन मुद्दों पर होगा घमासान

पटना और लखीसराय दोनों जगह वोटर लिस्ट में नाम

तेजस्वी यादव के मुताबिक, पटना जिले के बूथ संख्या 405 में क्रम संख्या 757 पर विजय कुमार सिन्हा का नाम दर्ज है, जिसका ईपिक नंबर AFS0853341 है। वहीं, लखीसराय जिले के बूथ संख्या 231 में क्रम संख्या 274 पर भी उनका नाम मौजूद है, जिसके लिए ईपिक नंबर IAF3939337 जारी किया गया है। तेजस्वी का कहना है कि दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो EPIC नंबर होना चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग की सर्जिकल स्ट्राइक, बिहार विधानसभा चुनाव की रेस से 17 दल बाहर, जानिए क्यों?

विजय सिन्हा ने दी सफाई

राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'पहले मेरा पूरा परिवार पटना में दर्ज था। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। साथ ही, वहां से नाम हटाने का फॉर्म भी भरा। मेरे पास इसका प्रमाण है। किसी कारण से नाम नहीं हट पाया, तो मैंने बीएलओ को बुलाकर लिखित आवेदन दिया और रसीद ली... मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं। मेरा डिलीशन फॉर्म रिजेक्ट हो गया... मैं सिर्फ एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी लखीसराय से ही वोट किया था और इस बार भी वहीं से फॉर्म भरा है... दुख है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति राजनीति को अपनी भाषा से कलंकित कर रहे हैं, यह उनके पद के अनुरूप नहीं है। पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। पूरा बिहार और देश जानता है कि जंगलराज के युवराज जिस तरह दूसरों को बदनाम करने का खेल खेलते हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे झूठे आरोप बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+