बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 13 हजार से अधिक नए मामले, 82 मरीजों की मौत

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे यानी कि बीते शनिवार को कोरोना के 13 हजार 789 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन नए संक्रमितों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,202 हो गई है। शनिवार को राजधानी पटना में सबसे अधिक 3,024 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में कोविड 19 से 82 मरीजों की मौत हुई है।

Recommended Video

      राहत भरी खबर: हरियाणा में ऑक्सीजन का संकट दूर होगा, भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कराए गए 4 टैंकर
      bihar corona update 13789 new case of covid 19

      राहत की बात यह है कि राज्य में 10,905 लोगों ने चौबीस घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए। रिकवरी रेट घटकर 77.10 पर पहुंच गया है। शनिवार को पटना में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है, यहां कोरोना के 3024 नए मरीज मिले हैं। इससे यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,375 पहुंच गई है।

      वहीं, औरंगाबाद में 508, बेगूसराय में 611, भागलपुर 330, गया में 969, खगड़िया में 339, जमुई में 311, पूर्णिया में 424, सारण में 412, सुपौल में 400, पश्चिमी चंपारण में 537, मुजफ्फरपुर में 534, नालंदा में 637, समस्तीपुर में 237, नवादा में 292, सीवान में 286 और अररिया में 236 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

      वहीं करोना काल में प्रदेश के लोगों की आर्थिक समस्या को देखते हुए नीतीश सरकार ने खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग को निर्देश दिया है कि गरीबों को 5 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज दिया जाए। मई और जून महीने के लिए मिलने वाला यह अनाज फ्री में दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने दी।

      सचिव ने बताया कि 6 मई से गरीबों को मुफ्त अनाज मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना को पिछले साल भी कोरोना काल मे लागू किया गया था। साथ ही सरकार ने धान की तर्ज पर किसानों से गेहूं खरीदने का जो फैसला किया है, उसके लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+