प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश की घोषणा को कैबिनेट ने दी मंजूरी, नए आर.ओ.बी. और बाईपास का निर्माण तय
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार के सभी जिलों में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उसके समाधान के लिए ऑन स्पॉट ही अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास हेतु सभी क्षेत्रों में नयी-नयी योजनाओं की घोषणाएं भी कर रहे हैं। खासकर आवागमन की सुलभता और एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में कम समय लगे, इसके लिए नयी सड़क, बाईपास और आर0ओ0बी0 के निर्माण पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विशेष ध्यान दे रहे हैं।

प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 20 हजार करोड़ रुपये की कुल 188 योजनाओं की घोषणाएं कीं जिनमें मंत्रिपरिषद् द्वारा 121 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इसमें विभाग के स्तर पर 67 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। "मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना" के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अधीन समस्तीपुर जिला के कार्य प्रमंडल-समस्तीपुर अंतर्गत पथ "एन०एच०-28 छोटी बेझाडीह से कन्हैया चौक भाया शीतलपट्टी, महादेव चौक तक बाईपास सड़क का निर्माण (पार्ट-ए) एम०डी०आर०-टी01 से हकीमाबाद तक बाईपास सड़क का निर्माण (पार्ट-बी)" की स्वीकृति दी गई है जिसकी कुल लंबाई 11.558 कि०मी० है। इसके पुनर्निर्माण/उन्नयन/नवीनीकरण तथा संचालन एवं प्रबंधन कार्य (कुल 07 वर्ष की अवधि) के लिए 31 करोड़ 89 लाख 5 हजार 800 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मधेपुरा जिला के कार्य प्रमंडल-उदाकिशुनगंज अंतर्गत पथ "चौसा मुरली चौक से योगीराज भाया कृष्णा टोला पॉलिटेक्निक, वंश गोपाल", लंबाई-14.90 कि०मी० के पुनर्निर्माण/उन्नयन/नवीनीकरण तथा संचालन एवं प्रबंधन कार्य (कुल 07 वर्ष की अवधि) के लिए 32 करोड़ 80 लाख 27 हजार 300 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा ही है कि आज बिहार के गांव-गांव में पक्की और चौड़ी सड़कें बन रही हैं। गली-नाली तक को अच्छे से बनाया जा रहा है। अच्छी सड़कें बन जाने से आज सुदूर गांव से राजधानी पटना आने में मुश्किल से 3 से 5 घंटे लग रहे हैं। अच्छी सड़कें होने से सुरक्षित आवागमन के साथ ही लोगों के समय की भी काफी बचत हो रही है।
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सीवान जिले के विकास के लिए कई घोषणाएं की थीं जिनमें से सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए कैबिनेट से राशि पास कर दी गई है। सीवान जिले के अंतर्गत सीवान आन्दर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 67 करोड़ 47 लाख 57 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने छपरा में भी एकमा-मशरख पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की बात कही थी जिसके लिए 93 करोड़ 62 लाख 22 हजार रुपये कैबिनेट से पास किए गए हैं। इसी तरह पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत लाल बकेया नदी पर बलुआ गुआबारी के समीप उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण के लिए 72 करोड़ 34 लाख रुपये दिए गए हैं। प्रगति यात्रा के क्रम में सात निश्वय-2 सुलभ संपर्कता के तहत पथ प्रमंडल, सीवान अंतर्गत पंचरूखी बाईपास-मोहम्मदपुर गोड़ (एन०एच०-531) से छपिया-टेंबीघाट-गोपालपुर (एन०एच०-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 120 करोड़ 48 लाख 71 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल संख्या-01 मुजफ्फरपुर अन्तर्गत चांदनी चौक (एन०एच०-28) से बखरी (एन०एच०-57) पथ के कि०मी० 0.00 से 7.65 कि०मी० के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 89 करोड़ 77 लाख 13 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। पथ प्रमंडल बेगूसराय अंतर्गत तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 30 करोड़ 26 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिलांतर्गत करेह बागमती नदी पर शंकरपुर घाट पर उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण की घोषणा की थी। कैबिनेट ने इसे भी पास कर दिया है और इसके निर्माण के लिए 62 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही समस्तीपुर जिलांतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के मगरदही घाट पर पुराने स्क्रूपाईल ब्रिज के स्थान पर पहुँच पथ सहित उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण के लिए 44 करोड़ 8 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावे पथ प्रमंडल अररिया अंतर्गत सैफगंज-सुकैला मोड़ भाया महथावा भरगामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 92 करोड़ 82 लाख 66 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
साथ ही गोपालगंज अंतर्गत मीरगंज बाईपास पथ के निर्माण कार्य के लिए 131 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। पथ प्रमंडल, बेनीपुर के अंतर्गत असमा पुल (दरभंगा-कुशेश्वर स्थान पथ, एस०एच०-56) से धबौलिया (कुशेश्वर स्थान-फुलतोड़ा घाट पथ) तक बाईपास पथ के निर्माण कार्य के लिए 85 करोड़ 84 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल छपरा अंतर्गत एकमा डुमाईगढ़ पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 41 करोड़ 66 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल मधुबनी अंतर्गत 105 2-लेन पेभ्ड सोल्डर सहित मधुबनी रिंग रोड (i) पश्चिमी भाग रिंग रोड-कनकपुर (एन०एच०-27) से जगतपुर (एन०एच०-527ए) लंबाई 20.075 कि०मी० (ii) दक्षिणी भाग रिंग रोड-बिरसार से गंगापुर, लंबाई 5.75 कि०मी० के निर्माण के लिए 293 करोड़ 95 लाख 69 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
साथ ही प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल रोसड़ा अंतर्गत रोसड़ा-शिवाजी नगर बरियाही घाट-बहेरी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 96 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल, रोसड़ा अंतर्गत (1) रोसड़ा बाईपास (उत्तरी) कलवारा चौक (रोसड़ा हथौड़ी पथ के 2रें कि०मी०) से धरहारा (एस०एच०-88 के 5वें कि०मी०) भाया लालपुर, मुहम्मदपुर एवं पवाड़ा तथा (2) रोसड़ा बाईपास (दक्षिणी) रोहुआ (एस०एच०-55 के 26वें कि०मी०) से दौलतपुर (एस०एच०-55 के चैनेज 37वें कि०मी०) तक के निर्माण कार्य के लिए 87 करोड़ 18 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसी तरह गोपालगंज जिलांतर्गत कटैया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने हेतु बाईपास पथ (कुल लंबाई 5.750 कि०मी०) के निर्माण कार्य हेतु 90 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही गोपालगंज अंतर्गत एन०एच०-27 से एन०एच०-531 तक गोपालगंज बाईपास के निर्माण कार्य हेतु 126 करोड़ 54 लाख 85 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही अररिया अंतर्गत अररिया-कुर्साकांटा-कुआडी-सिकटी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 152 करोड़ 7 लाख 68 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पथ प्रमंडल, गोपालगंज अंतर्गत एन०एच०-27 से एन०एच०-531 तक गोपालगंज बाईपास के निर्माण कार्य हेतु 126 करोड़ 54 लाख 85 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह प्रगति यात्रा के क्रम में पथ प्रमंडल अररिया अन्तर्गत अररिया-कुर्साकांटा कुआड़ी सिकटी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 152 करोड़ 7 लाख 68 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रगति यात्रा के क्रम में खगड़िया जिलांतर्गत अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर गढ़ घाट के नजदीक उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण हेतु कुल 63 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी तरह दरभंगा, किशनगंज और रोसड़ा सहित अन्य जिलों के पथ, बाईपास और आर0ओ0बी0 के निर्माण के लिए कैबिनेट से राशि पास की गई है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि किसी भी राज्य के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना निहायत जरूरी है। जनता-जनार्दन से प्रत्यक्ष रूप से मिलने और उनकी समस्याओं से अवगत होने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पहली बार 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे फिर 9 जनवरी, 2009 को विकास यात्रा और 17 जून, 2009 से धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यमंत्री 25 दिसंबर, 2009 को प्रवास यात्रा पर निकले और इसके जरिए उन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल को जनता के सामने रखा। इस तरह मुख्यमंत्री लगभग प्रत्येक साल यात्रा के जरिए जनता से रू-ब-रू हुए और ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं का समाधान किया। एक बार फिर वे बिहार के विकास के लिए 'प्रगति यात्रा' पर गतिमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications