Bihar Politics: कभी भी CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, RJD ने बनाई 'फ्लोर टेस्ट' योजना: सूत्र

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने वाले जेडीयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में वापसी करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार आज कभी भी अपना सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को इस्तीफा दे सकते हैं और कई कांग्रेस विधायक उनके साथ जाएंगे। इधर, राजद (RJD) सदन में अपनी ताकत साबित करने के लिए संख्या बल जुटाने में लगी है।

Bihar CM Nitish Kumar

हार नहीं मानेगी RJD

नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार जिसमें लालू यादव के नेतृत्व वाली राजद शामिल है, उससे अलग होने और फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। राजद संख्या बल जुटाने और यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है कि पार्टी बिना लड़े हार नहीं मानेगी।

'फ्लोर टेस्ट' की योजना

आरजेडी 'फ्लोर टेस्ट' की योजना बना रहा है। साथ ही वे यह भी रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक पाएंगे?

पार्टी इस मुद्दे को बिहार विधानसभा में भी उठाने की योजना बना रही है, जब 5 फरवरी को बजट सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव आएगा।

सुशील मोदी बन सकते हैं डिप्टी सीएम

रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार रविवार को जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, जबकि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी उनके डिप्टी सीएम के रूप में लौटेंगे।

सुशील मोदी ने दिया था बयान

इससे पहले बिहार के राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि, "जो दरवाजे बंद हैं वे खुल सकते हैं", और उन्होंने राजनीति को "संभावनाओं का खेल" करार दिया। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से बोलने से इनकार कर दिया था।

बता दें कि जदयू और राजद के बीच पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण संबंध तब चरम पर पहुंच गए, जब 25 जनवरी को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार की 'वंशवाद की राजनीति' वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट्स हटा दिए थे।

वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में नीतीश कुमार की संभावित वापसी विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के लिए एक झटका होगी, क्योंकि वह एक प्रमुख सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+