Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के खिलाफ फिर Tej Pratap Yadav ने खोला मोर्चा, रीलबाजी करने पर कसा तंज
Bihar Chunav: बिहार चुनाव इस बार काफी रोमांचक रहने वाला है। प्रशांत किशोर की एंट्री से चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। लालू यादव के परिवार में बिखराव ने चुनावी संग्राम को और दिलचस्प बना दिया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने राघोपुर का दौरा किया और इस दौरान वह काफी आक्रामक अंदाज में भी नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई तेजप्रताप यादव पर निशाना साधा और उनके रील बनाने पर हमला बोलते हुए कहा कि रीलबाजी के बजाय जनता के बीच जमीन पर जाना चाहिए।
राघोपुर की सीट से तेजस्वी यादव विधायक हैं और उन्होंने पिछले दोनों चुनाव इसी सीट से लड़े थे। इस बार भी माना जा रहा है कि तेजस्वी इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव राघोपुर पहुंचे और यहां उन्होंने समर्थकों और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया।

Tej Pratap Yadav ने राघोपुर दौरा कर दिया बड़ा संदेश
तेज प्रताप यादव ने राघोपुर का दौरा कर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। दरअसल यह लालू परिवार की एक तरीके से विरासत वाली सीट है। इस सीट से 3 बार राबड़ी देवी विधायक रही हैं और अब पिछली दो बार से तेजस्वी यादव यहां से विधानसभा पहुंचे हैं। राघोपुर पहुंचकर तेज प्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और कपड़े, राशन, दवाइयां जैसी चीजों का वितरण किया। अपने दौरे के बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की परवाह न तो बीजेपी और बिहार सरकार को है और न ही इलाके के सांसद-विधायक को।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: 'गंदी नाली के कीड़े बदबू फैलाते हैं', तेज के Twitter बम के बाद मचा हड़कंप, आज होगा खुलासा
तेज प्रताप ने दौरा कर बिहार सरकार पर हमला बोलने के साथ तेजस्वी यादव पर भी इशारों में तंज कस दिया है। उन्होंने ऐसा संदेश देने की कोशिश की है कि राघोपुर की परवाह करते हैं और वह वाकई में जनता के साथ हैं। इसके अलावा, उन्होंने राघोपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों को भी बढ़ा दिया है। हालांकि, अब तक उन्होंने खुले तौर पर नहीं कहा कि वह इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह महुआ से चुनाव लड़ेंगे।
Tejashwi Yadav के रील बनाने पर कस चुके हैं तंज
तेजस्वी यादव का लहजा अब तक अपने बड़े भाई के लिए सख्त नहीं रहा है जबकि तेज प्रताप यादव धीरे-धीरे तल्ख होते जा रहे हैं। तेजस्वी के वायरल रील पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था, 'किसी को डांस करने का मन है...नाच रहा है तो हम क्या करें? हम किसी को रोक थोड़े सकते हैं। रील बनाना है रील बनाए, डांस करना है करे, सरकार और विधायक कुछ काम नहीं कर रही है, तो हम लोगों के बीच जाकर काम कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: Video:'सैयारा छोड़ सब लड़का-लड़की', फिल्म पर क्या बोले तेजू भैया? बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications