Bihar Chunav: इंडिया अलायंस की 'वोटर अधिकार यात्रा', कांग्रेस दिखाएगी दम या Tejashwi Yadav ले उड़ेंगे क्रेडिट?

Bihar Chunav Congress: बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। अब इंडिया गठबंधन ने 'वोटर अधिकार यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा 17 अगस्त से बिहार में शुरू होगी। हालांकि, यह यात्रा गठबंधन की ओर से निकाली जा रही है, लेकिन श्रेय किसे मिलेगा इस पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस बिहार में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी है, जबकि आरजेडी बिहार में अपनी शक्ति प्रदर्शन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

इंडिया अलायंस की ओर से आयोजित हो रही इस यात्रा को कांग्रेस अपनी मुहिम के तौर पर पेश करने की कोशिश में जुटी है। इस यात्रा में इंडिया अलायंस में शामिल बिहार के सभी 6 दल शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

Bihar Chunav

Bihar Chunav में कांग्रेस की कोशिश अपनी जमीन पाने की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंध में कांग्रेस की सीटें कम की जाने की अटकलें चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 50 से भी कम सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के लिए अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और आगामी चुनाव के लिए तैयार करने के लिहाज से यह यात्रा बेहद अहम है। यही वजह है कि राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे और पार्टी के कई दूसरे सीनियर नेता भी हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा, विपक्षी दलों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है, ताकि इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन भी किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने क्यों बताया अपनी जान को खतरा? 'वोट चोरी' आरोपों के बीच इन दो नेताओं पर लगाया धमकी देने का आरोप

Tejashwi Yadav भी यात्रा के लिए दिखा रहे अपनी सक्रियता

तेजस्वी यादव ने कई मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में खुले तौर पर कहा है कि चुनाव के बाद बिहार के सीएम बनेंगे। वह लगातार अपने समर्थकों और बिहार की जनता के सामने खुद को विकल्प के तौर पर बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है। कांग्रेस भले ही इस यात्रा को आगे से लीड करती हुई दिखना चाहती है, लेकिन तेजस्वी भी श्रेय लेने में पीछे नहीं रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी खुद भी निजी तौर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: दो-दो वोटर कार्ड के मामले में Muzaffarpur की मेयर को चुनाव आयोग का नोटिस, तेजस्वी यादव के दावे पर कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+