दो-दो वोटर कार्ड के मामले में Muzaffarpur की मेयर को चुनाव आयोग का नोटिस, तेजस्वी यादव के दावे पर कार्रवाई
Muzaffarpur Mayor Nirmala Devi EC notice: बिहार की राजनीति में इस वक्त एक नया विवाद गहराने लगा है। मामला मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर और बीजेपी नेता निर्मला देवी से जुड़ा है, जिन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के गंभीर आरोपों के बाद आया है।
तेजस्वी का दावा है कि निर्मला देवी और उनके दोनों देवरों के एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो-दो EPIC नंबर के साथ अलग-अलग उम्र दर्ज वोटर कार्ड बने हुए हैं। आरोप है कि यह सब चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ है, ताकि फर्जी वोट तैयार कर राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किए जा सकें।

तेजस्वी यादव ने लगाया था आरोप
तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में बूथ नंबर 257 और बूथ नंबर 153 पर निर्मला देवी और उनके देवरों के अलग-अलग EPIC नंबर वाले वोटर कार्ड मौजूद हैं। खास बात यह है कि इन कार्ड्स में उम्र भी अलग-अलग दर्ज है। तेजस्वी के मुताबिक, यह मामला केवल निर्मला देवी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके देवर मनोज कुमार और दिलीप कुमार के भी दो-दो EPIC कार्ड बने हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी समर्थकों के पक्ष में चुनाव आयोग फर्जी वोट बनवाकर चुनावी परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है? अब चुनाव आयोग ने निर्मला देवी को 16 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब देने का समय दिया है।
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने रक्षाबंधन पर खेला इमोशनल कार्ड, 'मेरे नाम की राखी बांधें, 70 हजार करोड़ का शगुन दूंगा'
निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया नोटिस
मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि पर प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में निर्मला देवी का नाम दो अलग-अलग बूथों पर दर्ज पाया गया है। दस्तावेज़ के मुताबिक, बूथ नंबर 153 (क्रम संख्या 664, EPIC नंबर REM1251917) और बूथ नंबर 257 (क्रम संख्या 618, EPIC नंबर G581835164) - दोनों स्थानों पर उनका नाम मौजूद है।
निर्वाचन पदाधिकारी ने लिखा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 से पहले भी दोनों जगह उनका नाम दर्ज था। इस पर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्मला देवी को 16 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने को कहा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। नोटिस की एक प्रति जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को भी भेजी गई है।
ये भी पढ़ें 'Tejashwi 9वीं फेल नहीं, IA-BA पास हैं', मामा साधु यादव बोले- पढ़ाई कहां से की, मुझे पता है, बताएंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications