Bihar Chunav: मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, क्या हो गई है तेजस्वी यादव से कोई डील?
Bihar Chunav Mukesh Sahni: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे का सियासी समीकरण तेजी से बदल रहा है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान अब तक नहीं हुआ है। पहले फेज की वोटिंग के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन शुक्रवार (17 अक्टूबर) को है। इन बदलते घटनाक्रम के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि वह बिहार में ही रहेंगे और उनका राज्यसभा जाने का कोई इरादा नहीं है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी तेजस्वी यादव के साथ अंदरखाने से कोई डील हो गई है? मुकेश सहनी को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। एक दिन पहले उनके महागठबंधन से निकलने का दावा किया जा रहा था। अब ऐसी खबरें भी आई हैं कि उन्हें मना लिया गया है।

Mukesh Sahni नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
⦁ मुकेश सहनी ने दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने "एकला चलो रे" की नीति अपना ली है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति में वीआईपी अब केवल छोटी पार्टी नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाने वाली ताकत बन चुकी है।
यह भी पढ़ें: Mukesh Sahani की जाति पर बवाल, Helicopter Baba का सनसनीखेज़ दावा- निषाद नहीं, सोनी जाति से हैं सहनी
⦁ वीआईपी चीफ ने यह जरूर स्पष्ट कहा कि महागठबंधन का हिस्सा हैं और अगर गठबंधन की सरकार बनी, तो वे उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
⦁ सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी और कांग्रेस ने वीआईपी को 15 से 17 सीटों की पेशकश की थी, लेकिन सहनी 60 सीटों पर दावा ठोक रहे थे। बताया जा रहा है कि अगले फेज में भी महागठबंधन की दरार दिख सकती है। सहनी आरजेडी और कांग्रेस के सामने अपने उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं।
Bihar Chunav में क्या है मुकेश सहनी की भूमिका?
मुकेश सहनी मल्लाह, निषाद और सहनी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार में इन जातियों की 9 प्रतिशत आबादी है। मुकेश सहनी जो सीटें चाहते हैं उसमें से कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस सिंबल बांट रही है। चुनाव के बाद सहनी के पाला बदलने की अटकलों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वह खुले आम अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की ओर से उन्हें अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: Mukesh Sahani: बिहार चुनाव के 'कुरुक्षेत्र' में खिलाड़ी नहीं, 'खेल' बने सहनी! बार-बार क्यों रद्द हुई PC?












Click it and Unblock the Notifications