Bihar Chunav: गालीकांड के बाद बैकफुट पर आए Tejashwi Yadav ने दी सफाई, 'हर मां का सम्मान होना चाहिए'

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश का राजनीतिक पारा हाई हो चुका है। वोट अधिकार यात्रा की सफलता के बाद अब तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। वोट अधिकार यात्रा ने प्रदेश में आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। इसके बाद तेजस्वी ने यह यात्रा शुरू की है और आरजेडी को उम्मीद है कि इसका फायदा चुनाव में भी मिलेगा। इसी दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के विवाद पर भी सफाई दी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस तरह के व्यवहार की जगह नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा, 'मां तो सबकी मां होती है और हर मां का सम्मान होना चाहिए। किसी की भी मां का अपमान नहीं होना चाहिए और न ही उस पर राजनीति की जानी चाहिए।' बता दें कि इस मामले में पीएम मोदी ने भी संदेश जारी करते हुए कहा था कि यह छठ मां का अपमान है।

Bihar Chunav tejashwi yadav

Tejashwi Yadav की डैमेज कंट्रोल की कोशिश

बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने इस पूरे विवाद की वजह से हुए डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश की है। इससे पहले भी सार्वजनिक मंच से तेजस्वी कह चुके हैं कि ऐसे किसी बर्ताव का वह समर्थन नहीं करते हैं। न ही उनके मंच से और न उनके वहां उपस्थित रहते हुए गाली दी गई है। मामला तूल पकड़ते देख अब उन्होंने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मां चाहे वह किसी की भी उसको मां की तरह ही सम्मान मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जर्सी गाय, निर्वस्त्र करने की धमकी पर क्यों चुप थे मोदी? Tejashwi Yadav ने पूछे PM से 10 तीखे सवाल

Bihar Chunav से पहले माहौल बनाने के लिए तेजस्वी की यात्रा

गाली विवाद के बाद एनडीए नेताओं ने इसे चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि इस घटना ने महागठबंधन को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब तेजस्वी यादव ने गाली विवाद को ठंडा करने के लिए एक भावुक बयान जारी किया है। फिलहाल वह बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मतदाताओं का विश्वास जीतने और समर्थन जुटाने के लिहाज से यह अहम यात्रा है। तेजस्वी यादव इस यात्रा के दौरान लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। आरजेडी खास तौर पर बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: Tejashwi के डांस का Video Viral, PK ने कसा तंज़, राघोपुर की जनता से जोड़कर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+