Bihar Chunav 2025: Tejashwi के डांस का Video Viral, PK ने कसा तंज़, राघोपुर की जनता से जोड़कर साधा निशाना

Bihar Chunav 2025, Tejashwi Yadav Dance Video Viral: जन सुराज यात्रा के माध्यम से बिहार की सियासत में नई जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर (PK) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तीनों पर एक साथ निशाना साधा।

मोदी-राहुल पर तीखा कटाक्ष
PK ने कहा कि "मोदी और राहुल एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं, लेकिन इसका बिहार के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि असल समस्या यह है कि बिहार के बच्चों को पूरे देश में 'बिहारी' कहकर गाली दी जाती है, थप्पड़ मारे जाते हैं, लेकिन इस पर किसी भी बड़े नेता की चिंता नहीं है।

tejashwi Yadav Dance Video

तेजस्वी पर डांस वाले वीडियो को लेकर हमला
तेजस्वी यादव के डांस वाले वायरल वीडियो को लेकर भी PK ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा- "राघोपुर की जनता बाढ़ से जूझ रही है और उनके विधायक रात में JP गंगा पथ पर डांस कर रहे हैं। यह बिहार और अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दिखाता है।"

पलायन और रोजगार पर सीधा वार
रोजगार, पलायन और शिक्षा जैसे मुद्दों पर PK ने दावा किया कि तेजस्वी यादव उनकी बातें कॉपी कर रहे हैं। PK ने कहा- "तेजस्वी पढ़ाई नहीं किए, इसलिए मेरी नकल करने पर मजबूर हैं। ये वही लोग हैं जो पहले सिर्फ लाठी और कट्टा की राजनीति करते थे। अब बिहार की हकीकत ने इन्हें पलायन, फैक्ट्री और रोजगार पर बोलने के लिए मजबूर किया है।"

प्रशांत किशोर के बयान कई राजनीतिक संकेत देते हैं- नेशनल बनाम लोकल नैरेटिव: PK ने मोदी-राहुल की लड़ाई को बिहार की असल समस्याओं से काटकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय स्तर की गाली-गलौज राजनीति का राज्य के युवाओं को कोई फायदा नहीं मिल रहा।

तेजस्वी को चुनौती: रोजगार और पलायन का एजेंडा अब PK और तेजस्वी दोनों के केंद्र में है। लेकिन PK इसे अपना मूल मुद्दा बताते हुए तेजस्वी को "अनुकरणकर्ता" साबित करना चाहते हैं।

जनसंपर्क बनाम छवि की राजनीति: डांस वीडियो पर हमला केवल निजी कटाक्ष नहीं बल्कि यह दिखाने की कोशिश है कि तेजस्वी की छवि "गंभीर नेता" की नहीं बल्कि "मनोरंजन में लगे" नेता की है।

बिहारी अस्मिता: पूरे देश में बिहारी बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाकर PK भावनात्मक कार्ड खेल रहे हैं, जो युवा और मध्यम वर्ग को सीधे अपील करता है।

सियासी जानकारों का कहना है कि PK का यह हमला बताता है कि वे बिहार की सियासत को मुद्दों की राजनीति बनाम छवि की राजनीति के फ्रेम में डालना चाहते हैं। मोदी-राहुल की गाली-गलौज वाली नेशनल पॉलिटिक्स और तेजस्वी की "इवेंट पॉलिटिक्स" दोनों को चुनौती देकर PK खुद को विकल्प के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+