Bihar Chunav Survey: चुनाव से पहले आया नया सर्वे, प्रशांत किशोर देंगे NDA-महागठबंधन दोनों को खासी टेंशन!

Bihar Chunav Survey: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों का अपना सर्वे का काम चल रहा है। एनडीए और कांग्रेस दोनों के अपने आंतरिक सर्वे में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। हालांकि, दोनों के ही सर्वे में यह तथ्य समान है कि पीके की पार्टी जनसुराज वोटकटुआ बन सकती है। इसे देखते हुए आखिरी समय में दोनों मुख्य गठबंधन अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं।

सभी पार्टियां बिहार में ग्राउंड सर्वे करा रही हैं। कांग्रेस के सर्वे में एनडीए से करीबी मुकाबला है। बीजेपी के सर्वे में भी कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई गई है। बिहार चुनाव को लेकर इस बार सभी राजनीतिक विश्लेषकों का भी अनुमान है कि मुकाबला कड़ा रहने वाला है। आखिरी वक्त में होने वाला प्रचार और उम्मीदवारों का चयन असर डाल सकते हैं।

Bihar Chunav Survey

Bihar Chunav Survey: एनडीए के सर्वे में कांटे की टक्कर

⦁ बिहार में सत्ताधारी NDA के नए सर्वे ने कार्यकर्ताओं से लेकर हाईकमान तक को अलर्ट कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों प्रमुख गठबंधनों के वोट शेयरों में केवल एक प्रतिशत का अंतर रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीट शेयरिंग पर अनबन की खबरों पर Chirag Paswan बोले, 'मोदी जी और नीतीश जी के साथ एकजुट है NDA'

⦁ NDA के सर्वे में उसे 243 में से 130 सीट हासिल करते हुए दिखाया गया है, जो कि पिछली बार की प्रदर्शन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। पिछली बार एनडीए को 125 सीटें मिली थीं। इसे देखते हुए आखिरी वक्त में प्रचार और रणनीति का जिम्मा खुद अमित शाह ने संभाल लिया है।

⦁ एनडीए के सर्वे में प्रशांत किशोर की भूमिका को स्वीकार किया गया है। सर्वे में पीके की जनसुराज को लगभग 9% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। जनसुराज के वोट काटने का असर सिर्फ महागठबंधन पर ही नहीं एनडीए पर भी पड़ सकता है।

NDA के सर्वे में मामूली बढ़त का अनुमान

एनडीए के सर्वे में विपक्षी महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट-वीआईपी और आरएलजेपी) को 102 से 107 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य को दो से तीन सीटें दी गई हैं, जिसमें जन सुराज भी शामिल है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि पिछले चुनाव में चिराग पासवान की एलजेपी ने जैसे नीतीश कुमार को काफी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन सीट सिर्फ एक ही जीती थी। इस बार पीके की जनसुराज 9 फीसदी वोट लेकर ऐसा ही कर सकती है। हालांकि, इस बार ज्यादा नुकसान महागठबंधन को होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: काला चश्मा, 25 हजार समर्थक और भोज का जलवा! अनंत सिंह ने नामांकन के दिन दिखाया पूरा बिहारी स्वैग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+