Bihar Chunav: सीट शेयरिंग पर अनबन की खबरों पर Chirag Paswan बोले, 'मोदी जी और नीतीश जी के साथ एकजुट है NDA'

Bihar Chunav Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दोनों गठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान चल रहा है। एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है, लेकिन इसके बावजूद तनातनी का दौर जारी है। इधर चिराग पासवान ने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि एनडीए एकजुट है और मजबूती से चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी सहयोगी दल मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे पर खुश नहीं हैं। दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा ने तो खुले तौर पर अपनी नाखुशी जाहिर कर दी है। यहां तक कहा जा रहा है कि 16 तारीख को अमित शाह खुद पटना पहुंच रहे हैं और नीतीश से अलग से मुलाकात करेंगे।

Bihar Chunav Chirag Paswan

Chirag Paswan ने किया एनडीए के एकजुट होने का दावा

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर विवाद और मतभेद की खबरों को नकारा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एनडीए (NDA) दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार। NDA सरकार।'

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एनडीए में दरार की खबरों पर विराम लगाने की कोशिश की है। इधर महागठबंधन में जमकर हंगामा चल रहा है। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को खुले शब्दों में गठबंधन तोड़ने तक की चेतावनी दे दी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीट शेयरिंग पर संग्राम के बीच शायराना तंज, Chirag Paswan के जीजा ने गीत के जरिए साधा निशाना

NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले से नीतीश और कुशवाहा नाराज

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि महागठबधंन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं। नीतीश 9 सीटों के बंटवारे से खुश नहीं हैं और उन्हें मनाने के लिए खुद अमित शाह पटना आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने भी 6 सीटें मिलने पर निराशा जताते हुए समर्थकों से भावुक अपील की है। इधर बीजेपी नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि तकरार की खबरें महागठबंधन के नेता फैला रहे हैं। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है।

यह भी पढ़ें: Chirag Pawan यूं ही नहीं Bihar Chunav में दिखा रहे दम, 3 साल में अकेले तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+