Bihar Chunav Result 2025:' मां को गरियाकर कोई नहीं जीत सकता', जानें राहुल को किसने लगाई लताड़?
Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के रुझानों में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल कर ली है तो वहीं महागठबंधन का इतना बुरा हाल होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बीजेपी समेत पूरा एनडीए इस वक्त जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में एनडीए की सुनामी पर बड़ी बात कही है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर लताड़ लगाई है।
उन्होंने वीडियो मैसेज अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'मोदी को गाली देना बहुत आसान है, लेकिन मोदी बनना बहुत मुश्किल है। मोदी बनने के लिए देश की मिट्टी के प्रति समर्पित होना पड़ता है, बिहार की जनता ने आज जो संदेश दिया है, उसकी गूंज सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।'

'जब तक आप (राहुल गांधी) नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा धूमिल करने की साज़िश करते रहेंगे, देश की जनता आपको आईना दिखाती रहेगी। भारत की जनता सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा धूमिल करने की साज़िश अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।'
'अंबानी-अडानी के लिए काम करते हैं मोदी-शाह' (Bihar Chunav Result 2025)
आपको बता दें कि इसी चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी तो वहीं हर चुनावी रैली में राहुल गांधी ने जोर-जोर से चिल्ला कर यही कहा कि मोदी-शाह दोनों अंबानी-अडानी के लिए काम करते हैं, किसानों की जमीन को उन्हें बेच रहे हैं और यहां तक कि चुनाव आयोग भी उनके साथ मिला हुआ है।'
'कांग्रेस को नुकसान हुआ' (Bihar Chunav Result 2025)
तो वहीं भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि 'सोशल मीडिया पर देख रहा हूं, कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद राहुल गांधी को सलाह दे रहे हैं कि जब भी आपने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, कांग्रेस को नुकसान हुआ है।'
'मां को गाली देंगे, तो बख्शा नहीं जाएगा' (Bihar Chunav Result 2025)
'कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद ये कह रहे हैं। 2019 के चुनाव से पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'चौकीदार चोर है' कहा था। नतीजा क्या हुआ? कांग्रेस की बुरी हार हुई, और भारतीय जनता पार्टी 300 सीटों के पार चली गई... बिहार की जनता ने कांग्रेस पार्टी से बदला ले लिया कि अगर आप प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगे, उनकी मां को गाली देंगे, तो आपको बख्शा नहीं जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications