Alinagar Assembly Election 2025 Results: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर कर पाएंगी कब्जा? ताज़ा आंकड़े चौंकाने वाले
Alinagar Assembly Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अलीनगर विधानसभा हॉट सीट पर अब तक 12 राउंड की वोटिंग हो चुकी है। यहां से NDA भाजपा प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 8991 वोटों से आगे चल रही हैं।
हालांकि 10वें राउंड के बाद बीजेपी की लीड में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी वह 6,206 वोटों से आगे चल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती 6 राउंड तक मैथिली ठाकुर करीब 8,500 वोटों की बढ़त बनाए हुए थीं।

अब तक किसे कितने मिले वोट? (1:12 PM तक का अपडेट)
अलीनगर में कुल 24 राउंड की मतगणना होनी है, ऐसे में जैसे-जैसे वोट गिनती आगे बढ़ेगी, जीत और हार का अंतर भी ऊपर-नीचे हो सकता है। इस सीट से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला पूरी तरह दोतरफा-BJP बनाम RJD में बदल चुका है।
- मैथिली ठाकुर (BJP) - 34,552 वोट
- विनोद मिश्रा (RJD) - 28,346 वोट
- विप्लव कुमार चौधरी (जन सुराज) - 1,095 वोट
स्पष्ट है कि जन सुराज और अन्य दलों के उम्मीदवार फिलहाल मुकाबले से बाहर दिखाई दे रहे हैं।
जीत की ओर बढ़ रही मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
बढ़त मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैं जीत या हार के बारे में एक पल के लिए भी नहीं सोचती। अपनी 30 दिनों की यात्रा से बेहद खुश हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अलीनगर में रहकर यहां के लोगों की सेवा करूंगी। मैं इसके लिए पूरी तरह मानसिक रूप से तैयार हूं।" उनके इस बयान से साफ है कि वह नतीजों को लेकर आत्मविश्वास में हैं और अपनी भूमिका को लेकर आश्वस्त भी।
अलीनगर में मुख्य मुकाबला किसके बीच?
अलीनगर सीट पर टक्कर प्रमुख रूप से इन दो प्रत्याशियों के बीच है:
- मैथिली ठाकुर (BJP, NDA) - बढ़त में
- विनोद मिश्रा (RJD, महागठबंधन) - पीछे
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भले ही यहां से अपने उम्मीदवार उतारे हों, लेकिन वोटों के आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला दो ही उम्मीदवारों तक सीमित हो गया है। राजेडी के विनोद मिश्रा अलीनगर के बड़े ही कद्दवार नेता माने जाते हैं। वहां पर उनके पक्ष में स्थानीय होने का लाभ था।
कौन जीत रहा है?
अलीनगर में इस बार 60.18% मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं वाला यह क्षेत्र हमेशा से दिलचस्प मुकाबले का गवाह रहा है, लेकिन इस बार मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत संगठनात्मक तैयारी ने चुनाव को एक नया मोड़ दिया।
अब तक के रुझान और अंतर को देखते हुए, अलीनगर सीट पर बीजेपी की मैथिली ठाकुर निर्णायक बढ़त में हैं। यदि रुझान इसी तरह कायम रहे, तो अलीनगर की नई विधायक मैथिली ठाकुर बनने की पूरी संभावना है। हालांकि अंतिम नतीजों के लिए कुछ और राउंड की गिनती का इंतजार जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications