'मगध जीता, अवध भी जीतेंगे, 2027 में 2017 दोहराएंगे...यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किसको दिया जबाव
UP NEWS: बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। एनडीए 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है। साफ है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए की जीत पर भाजपा गदगद नजर आ रही है। जीत को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार चुनाव प्रचंड जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मगध के बाद अब अवध क्षेत्र में भी एनडीए ही जीत का परचम लहराएगी। डिप्टी सीएम ने एक्स पर लिखा- 'मगध जीता, अवध भी जीतेंगे, 2027 में 2017 दोहराएंगे।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त के लिए एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। साथ ही कहा कि अलग-अलग राज्यों में एसआईआर के नाम पर चुनावी साज़िश की जा रही है। उसे उत्तर प्रदेश में होने से रोका जाएगा और सपा इसके लिए पीडीए प्रहरी बनाएगी जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- 'बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे. CCTV की तरह हमारा 'PPTV' मतलब 'पीडीए प्रहरी' चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा. भाजपा दल नहीं छल है।
इसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नेे एक्स पर लिखा कि 'मगध जीता, अवध भी जीतेंगे, 2027 में 2017 दोहराएंगे। साफ है कि बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। जिसके बाद भाजपा के नेताओं का आत्मविश्वास डबल है। वहीं महागठबंधन बुरी तरह से हार का सामना कर रहा है। जिससे कांग्रेस और राजद के सहयोगी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अभी से सवाल खड़ा कर रहे हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैंं, जिसको लेकर अभी से सियासत गरमा गई है।












Click it and Unblock the Notifications