Bihar Chunav: पप्पू यादव ने फिर साधा Lalu Yadav पर निशाना, दे दी गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत
Bihar Chunav: बिहार में सीटों के बंटवारे पर घमासान आखिरकार बेनतीजा ही रहा। घटक दलों के बीच जारी नूरा-कुश्ती के बीच दिवाली के मौके पर आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब कम से कम 11 ऐसी सीटों हो गई हैं, जहां इंडिया अलायंस के दल एक-दूसरे के सामने अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। एनडीए को इस विवाद के बहाने विपक्ष पर हमला करने के लिए एक और मुद्दा मिल गया है। सीट बंटवारे पर चल रहे घमासान पर पप्पू यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को ही नसीहत दे दी है।
कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) को गठबंधन धर्म निभाने की सलाह दी है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से अपील की है कि जहां-जहां कांग्रेस या उसके समर्थक उम्मीदवार पहले से चुनाव मैदान में हैं, वहां से आरजेडी अपने उम्मीदवारों को वापस ले।

Pappu Yadav ने दी आरजेडी को गठबंधन धर्म निभाने की सलाह
पप्पू यादव ने कहा कि अगर गठबंधन को मजबूत रखना है, तो एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की बजाय सहयोग की भावना रखनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता बदलाव चाहते हैं, लेकिन अगर विपक्षी दल आपस में लड़ेंगे तो जनता भ्रमित होगी। ऐसे में गठबंधन की एकजुटता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होंगे।
यह भी पढ़ें: Pappu Yadav Net worth: खुलकर पैसा बांटने वाले बिहार के पप्पू कितने अमीर? पत्नी के पास निकली ज्यादा संपत्ति
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसे अनुभवी नेता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सीट बंटवारे का मुद्दा आपसी बातचीत से सुलझे। इससे विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस एकजुट होकर भाजपा-जदयू गठबंधन को चुनौती दे पाएंगे।
Bihar Chunav में महागठबंधन में दिख रहा तालमेल का अभाव
⦁ बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 ऐसी सीटें हैं जहां इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके अलावा, कई सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के नेता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतर गए हैं।
⦁ जेएमएम और पशुपति पारस की एलजेपी के गठबंधन से बाहर निकलने का खामियाजा भी इंडिया अलायंस को भुगतना पड़ सकता है। बोट बंटने की स्थिति में नुकसान महागठबंधन को हो सकता है।
⦁ महागठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं हो पाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया है और अब वह सीमांचल समेत बिहार की दूसरी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। ओवैसी की पार्टी 6 सीटें मांग रही थी, लेकिन तेजस्वी और राहुल गांधी ने उन्हें भाव नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही महागठबंधन में संग्राम, Tejashwi Yadav को भारी पड़ सकती हैं ये 3 कमियां












Click it and Unblock the Notifications