Bihar Chunav: सीट बंटवारे के लिए NDA का महामंथन, अमित शाह के साथ घटक दलों के नेताओं की बड़ी बैठक
Bihar Chunav NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में चुनाव आयोग औपचारिक तौर पर घोषणा कर सकता है। एनडीए और महागठबंधन दोनों में ही सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों प्रमुख गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कई बार चर्चा हो चुकी है। खबर है कि अमित शाह इस मुद्दे पर एनडीए के सभी घटक दलों के साथ दिल्ली में अहम बैठक करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव की कमान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है। अब वह एक्टिव हो गए हैं और अगले 2-3 दिन में सीट बंटवारे को लेकर NDA के सहयोगियों के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी की कोशिश है कि सभी सहयोगियों को साथ लेकर चला जाए, ताकि वोटों में बिखराव की गुंजाइश न रहे।

Bihar Chunav की जिम्मेदारी अब अमित शाह पर
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अगले 2 से 3 दिन में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के सहयोगियों के साथ चर्चा करेगी। इसमें बीजेपी , जेडीयू, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। बीजेपी और एनडीए की नैया इस चुनाव में पार लगाने की जिम्मेदारी अब अमित शाह ने खुद ले ली है। उन्होंने बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की है। एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी उनकी प्रचार रणनीति को लेकर चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: वक्फ बोर्ड विवाद और सीमांचल में घुसपैठिया मुद्दा, मुस्लिम मतदाताओं का चुनाव में रुझान क्या?
Seat Sharing पर पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सभी सहयोगी दल इस बात पर सहमत हैं कि जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए। इसके बाद यह तय होगा कि कौन सी पार्टी के खाते में कौन सी सीट आएगी। इसी मुताबिक क्षेत्रवार रणनीति भी बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि पटना में बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 4 और 5 अक्टूबर को होगी। इसमें बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल शामिल होंगे।
इसके बाद दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे। दिल्ली में ही एनडीए के नेताओं की अहम बैठक गृहमंत्री के साथ होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह बैठक अगले सप्ताह किसी भी दिन हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: परबत्ता सीट पर JDU विधायक का RJD में जाना NDA के लिए संकट, BJP-LJPR आमने-सामने












Click it and Unblock the Notifications