Bihar Chunav: खेसारी लाल ने दिया NDA को चैलेंज, 'दम है तो बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाएं'
Bihar Chunav Khesari Lal: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। उसके लिए मंगलवार (4 नवंबर) को चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों और राजनेताओं की सियासी बयानबाजी और एक-दूसरे पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी तेज हो गया है। छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर बात करने से भागने के लिए ये लोग मंदिर के नाम पर उलझाए रखते हैं।
खेसारी लाल ने कहा कि मैंने राम मंदिर बनने की बात स्वीकार की थी। मेरा कहना है कि क्या शिक्षा और स्वास्थ्य जरूरी नहीं है? आरजेडी कैंडिडेट ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि एनडीए के लोग बताएं कि बिहार में अस्पताल होना जरूरी नहीं है क्या? हमारे बच्चों का शिक्षा और स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता क्यों नहीं है?'

Khesari Lal ने एनडीए पर साधा तीखा हमला
खेसारी लाल ने एनडीए पर तीखा हमला बोलते हुए राम मंदिर निर्माण के वक्त दिए अपने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैंने राम मंदिर निर्माण जरूरी है और उसका समर्थन किया था, लेकिन मैं कहता हूं कि बिहार का विकास भी उतना ही जरूरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए एनडीए के लोग बकवास कर रहे हैं। मैं इन्हें खुली चुनौती देकर कह रहा हूं कि अगर मंदिरों से ही हमारे बच्चों का भविष्य तय होता है, तो ये लोग बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाएं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'सरकार बनी तो 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में जाएंगे ₹30 हजार', तेजस्वी का बड़ा ऐलान
भोजपुरी एक्टर और आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार की जनता अब जरूरी मुद्दों पर बात करना चाहती है। जनता बदलाव चाहती है और 14 नवंबर को जब नतीजे आएंगे तो महागठबंधन को भारी बहुमत के साथ जीत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी और तेजस्वी यादव शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे जरूरी मुद्दों को जनता के बीच उठा रही है।
Bihar Chunav में आज थमेगा प्रचार का शोर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को है और चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। जिन सीटों पर पहले फेज में मतदान होना है, वहां मंगलवार (4 नवंबर) को शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है। दूसरे फेज के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी और 14 नवंबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी और एनडीए के दिग्गज नेताओं के साथ ही अब लालू यादव भी खराब स्वास्थ्य के बावजूद चुनाव प्रचार के लिए उतर गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 121 सीटों पर मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला












Click it and Unblock the Notifications