Bihar Chunav: जीतनराम मांझी ने NDA में दरार के दावों को किया खारिज, 'हम एकजुट हैं, विपक्ष अपना देखे'

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं और गठबंधन में सीट शेयरिंग की चर्चा शुरू हो गई है। इधर विपक्षी दल एनडीए (NDA) में फूट के दावे कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तो यहां तक कह चुके हैं कि नीतीश कुमार अब बीमार हैं और उनकी पार्टी और सरकार बीजेपी ने हाइजैक कर ली है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एनडीए में दरार की खबरों को नकारते हुए कहा कि विपक्षी दल अपने स्वार्थ के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। हमारे यहां सब कुछ लगभग तय है और जल्द सीट बंटवारे की घोषणा भी हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा, 'एनडीए में दरार वाली बातें बिल्कुल झूठ हैं। हम एकजुट हैं और पूरा गठबंधन ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी, क्योंकि प्रदेश के लोगों की भी यही इच्छा है।' उन्होंने यह भी कहा कि सीट बंटवारे की बात भी लगभग तय है और सभी पार्टियों को सम्मानजनक बंटवारे पर संतोष करना होगा।

Bihar Chunav jitanram manjhi

Bihar Chunav: जीतनराम मांझी ने इंडिया अलायंस पर बोला हमला

एनडीए में दरार की खबरों पर जीतनराम मांझी ने कहा, 'हमारे यहां कोई विवाद नहीं है और सब कुछ आपसी सहमति से लगभग फाइनल है। विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे दावे कर रहे हैं। उन्हें अपना घर देखना चाहिए।' उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। तेजस्वी जी पहले बताएं कि उनके पास दो EPIC नंबर कहां से आया है? सबको पता चल गया है कि उन्होंने छल-कपट का सहारा लिया है। ऐसा नहीं होता, तो आज वह विपक्ष में नहीं होते।

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा! बिहार के 1.21 करोड़ लोगों को मिली बढ़ी हुई पेंशन, भेजी गई 247 करोड़ की राशि

NDA में सीट बंटवारा भी हो चुका है तय?

केंद्रीय मंत्री ने एनडीए में सीट बंटवारे पर कहा कि सब कुछ तय है। सभी पार्टियों को गठबंधन में जो भी सीटें मिलेंगी उस पर संतोष करना होगा। बता दें कि रविवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बिहार चुनाव पर चर्चा के लिए पटना में मुलाकात हुई है। जीतनराम मांझी से पहले चिराग पासवान भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि बिहार में एनडीए में कोई फूट नहीं है और विपक्षी दल अपने फायदे के लिए ऐसी खबरें फैला रहे हैं। प्रदेश में SIR पर राजनीतिक बवाल जारी है, लेकिन चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की जा रही है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में 17 पार्टियों पर EC का 'क्लीन-अप ऑपरेशन’, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, क्यों लिया गया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+