Bihar Chunav: पटना में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की अहम बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहुंचेंगे पटना
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी महीने हो सकता है। इसे देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने हाल में ही बिहार का दौरा किया है और अब जल्द प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होने वाली है। कांग्रेस भी 24 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक पटना में करने वाली है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए सभी सदस्यों को औपचारिक संदेश भेज दिया गया है। कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम को भी बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बिहार चुनाव में पार्टी की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी।

Bihar Chunav को देखते हुए अहम बैठक
सूत्रों के मुताबिक, पटना में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस एक दूसरी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए इस बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पटना में आयोजित की जा रही है। हाल ही में राहुल गांधी ने प्रदेश में 1300 किमी. की यात्रा की है और अब यहां से भ्रष्ट सरकार को निकालना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में खास तौर पर बिहार चुनाव से जुड़े मुद्दों और सीट शेयरिंग पर ही चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बीजेपी ने उम्मीदवार तय करने के लिए बनाया स्पेशल प्लान, दशहरे के बाद से होने लगेगा ऐलान!
Congress और आरजेडी के बीच सीट बंटवारे पर तकरार
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तकरार की खबरें चल रही हैं। आरजेडी की कोशिश है कि कांग्रेस को 50 सीटों पर रोक दिया जाए और बाकी बची हुई सीटें दूसरी छोटी पार्टियों में बांट दी जाए। इधर वोट अधिकार यात्रा से उत्साहित कांग्रेस इतनी कम सीटों के लिए तैयार नहीं हो रही है।
सीट शेयरिंग को लेकर फिलहाल महागठबंधन में बीच का रास्ता तलाशने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी पिछले चुनाव से कम सीटों पर लड़ेगी, तो इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ सकता है। इसका असर प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन और संगठन पर भी पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के 15 बड़े ऐलान, युवाओं से लेकर महिलाओं तक को साधने का मास्टरस्ट्रोक












Click it and Unblock the Notifications