Chirag Paswan ने NDA छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, Bihar Chunav के लिए अपना एजेंडा भी किया साफ
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चिराग पासवान के पाला बदलने से लेकर एनडीए (NDA) से अलग होकर अकेले 243 चुनाव लड़नें की चर्चा भी होती रहती है। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) प्रमुख के बयान भी लगातार इन अटकलों को बढ़ावा देते रहते हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कुछ दिन पहले ही बिहार में बढ़ते अपराधों पर कहा था कि इस सरकार का हिस्सा होने का दुख है।
हालांकि, अब उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने एनडीए से अलग होने के दावों पर भी सफाई दी है। चिराग ने कहा है कि वह एनडीए के साथ है और बिहार चुनाव में गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

PM Modi की तारीफ, विपक्ष पर साधा निशाना
चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि एनडीए से अलग होने के दावों में कोई सच्चाई नहीं है। हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और एकजुट होकर संग्राम में उतरेंगे। चिराग ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक प्रधानमंत्री हैं, वह गठबंधन से बाहर जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के कुछ लोग निजी स्वार्थ की वजह से ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।
Chirag Paswan ने NDA को लेकर कही आम बात
चिराग पासवान ने कहा, 'मेरा समर्पण मेरे प्रधानमंत्री के लिए आंख मूंदकर है। जब तक मेरे प्रधानमंत्री हैं, मैं आंख मूंद कर उनके साथ हूं। मैं NDA में था, NDA में हूं और रहूंगा।' उन्होंने इसी इंटरव्यू में अपने महत्वाकांक्षी होने के आरोपों पर भी जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections: 'चिराग पासवान-प्रशांत किशोर हाथ मिला चुके हैं', पप्पू यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने कहा, 'जहां तक मेरे महत्वाकांक्षी होने की बात है, तो जीवन में अति महत्वाकांक्षी होना ही आपकी सफलता का आधार है। जब कोई आपके साथ नहीं होता, तब आपका आत्मविश्वास, आपका साथ देता है। मैं महत्वाकांक्षी हूं लेकिन मेरी महत्वाकांक्षा, मेरे गठबंधन से ऊपर नहीं है, हम लोग साथ मिलकर बिहार के विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान के क्यों बदले सुर, बोले आगामी चुनावों के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे
तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी दिया जवाब
चिराग पासवान ने SIR पर विपक्षी दलों के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इस वक्त मुद्दे नहीं बचे हैं और वह चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक इकाई पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का भी अपना एक बीएलए है, जो अपने क्षेत्र के मतदाताओं के संपर्क में रहता है, उन्हें पर्ची देता है। अगर आपके बास जमीनी स्तर पर बीएलओ ही नहीं हैं, तो फिर आप भगवान भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है और हम पूर्ण बहुमत के साथ सरका बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में सत्ता किसके नाम? तेजस्वी को बढ़त या नीतीश को समर्थन? सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड












Click it and Unblock the Notifications