Bihar Chunav: खेसारी लाल यादव पत्नी चंदा देवी संग तेजस्‍वी यादव की RJD में हुए शामिल, किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Bihar Chunav: भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने 16 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया है। तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान रखते हैं।

तेजस्‍वी यादव ने एक्‍टर खेसारी लाल को एक बड़े कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे इंसान और समाजसेवी के रूप में सराहा। खेसारी और उनकी पत्‍नी के आरजेडी में शामिल होने के बाद ये तय माना जा रहा है कि पति-पत्‍नी दोनों में से कोई एक छपरा विधानसभा सीट से आजेडी से चुनाव लड़ेगा। पहले एक्‍टर की पत्‍नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने की अटकलें थी लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खेसारी खुद छपरा सीट से चुनाव लड़ेगे।

Bihar Chunav

तेजस्वी यादव ने बताया, "राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से खेसारी लाल ने आशीर्वाद लिया है। आज वे पार्टी में शामिल हो गए हैं और हमारी भाभी भी यहां उपस्थित हैं, वे भी पार्टी की सदस्यता ले ली हैं।" इस दौरान आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो कार्य किए हैं, वे सभी के सामने हैं। उन्होंने बताया कि वे भले ही आज सार्वजनिक रूप से पार्टी से जुड़ रहे हैं, लेकिन दिल से हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहे हैं।

actor

खेसारी लाल ने खुद को इस परिवार का छोटा बेटा बताते हुए कहा कि उन्हें राबड़ी देवी, लालू यादव और मीसा भारती का हमेशा प्यार मिला है। उन्होंने आगे जोड़ा कि आज केवल वे ही नहीं, बल्कि पूरा बिहार बदलाव चाहता है, और इस बदलाव में वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+