Bihar Chunav Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच तेज प्रताप यादव ने किया ऐलान, '15 सीट जीत रही है मेरी पार्टी'
Bihar Chunav Phase 2: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान हो रहा है और 14 को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों से पहले ही सभी पार्टियां और प्रमुख नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इधर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि वही इस चुनाव के किंग मेकर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हमारे साथ है। इस चुनाव में हमारी पार्टी 10 से 15 सीटें जीत रही हैं।
लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई और इस बार वह महुआ से चुनावी मैदान में हैं। अपनी पार्टी बनाने के बाद से वह लगातारर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं। वह तेजस्वी के चुनावी क्षेत्र राघोपुर भी गए थे और वहां खुले तौर पर कहा था कि आपका विधायक कुछ नहीं कर रहा है।

Tej Pratap Yadav ने किया 15 सीटें जीतने का दावा
तेज प्रताप यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कई रैलियां की हैं। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का भी दौरा किया और मौजूदा सरकार के अलावा महागठबंधन पर भी जमकर जुबानी हमले किए हैं। वोट चोरी के मुद्दे पर भी तेज प्रताप यादव ने कहा था कि बिहार की जनता को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने वोटिंग से ठीक पहले कहा कि हमारी पार्टी नई है, लेकिन जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस चुनाव में हम 10 से 15 सीट जीत रहे हैं और किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 2: 'मतदाताओं को रोका जा रहा है', वोटिंग के बीच पप्पू यादव के गंभीर आरोप से हड़कंप
Bihar Chunav Phase 2 Voting: 122 सीटों से तय होगी सरकार
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसमें पटना, मिथिलांचल समेत कुल 18 जिले शामिल थे।
- दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें 20 जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इस चरण में सीमांचल, सुपौल, सीतामढ़ी, चंपारण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
- बिहार में किसकी सरकार बनेगी यह काफी कुछ 122 सीटों पर निर्भर करता है। इसमें सीमांचल में एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर और ओवैसी फैक्टर भी शामिल है।
- विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे और बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार में बदलाव के लिए ज्यादा से ज्यादा करें वोट, प्रशांत किशोर की मतदाताओं से अपील












Click it and Unblock the Notifications