Bihar Election: बिहार में बदलाव के लिए ज्यादा से ज्यादा करें वोट, प्रशांत किशोर की मतदाताओं से अपील
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण का मतदान जारी है। मंगलवार सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। बिहार की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही । इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है जिसमें वह बिहार की जनता से खास अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वो मुद्दे याद दिलाए हैं जिन्हें मतदाताओं को ध्यान में रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि "मैं बिहार की जनता से अपील करता हूँ कि आज आखिरी चरण के मतदान का रिकॉर्ड बनाए। पिछले चरण से भी ज्यादा वोट करें। बिहार में बदलाव के लिए वोट करें। अपने बच्चों की शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट करें। पहले चरण से भी ज़्यादा वोट करें ताकि 14 नवंबर को बिहार में एक नई व्यवस्था बने। एक ऐसी व्यवस्था जो आपके बच्चों को शिक्षा और रोज़गार दे। अगर आज आप कोई गलती करते हैं, अगर आज चूक जाते हैं, तो अगले पाँच साल आपको उसी व्यवस्था के साथ बिताने पड़ेंगे। जो आपको परेशान करती है, उसी भ्रष्टाचार के साथ। मैं आज वोट देने जा रहा हूँ।"

दिल्ली बम धमाकों के बाद बिहार में पुलिस अलर्ट पर, वे कहते हैं, "चुनावों के दौरान ऐसी चीज़ेंआम हैं। बिहार के लोगों को इससे परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह बिहार का चुनाव है। वोट बिहार के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए। सुरक्षा के लिए, बिहार और देश की जनता ने संसद में लोगों को चुना है। हम सब सरकार और संसद के साथ खड़े हैं। सरकार जो भी ज़रूरी कदम उठाएगी, उठाएगी।"
दूसरे फेज में गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग जारी है।












Click it and Unblock the Notifications