Bihar Chunav में ओवैसी ने चला वक्फ और मस्जिद का दांव, सीमांचल में 24 सीटें जीतने के लिए भरी हुंकार
Bihar Chunav Asaduddin Owaisi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने इस बार सीमांचल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद से ओवैसी लगातार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को लुभाने के लिए वक्फ और मस्जिद का इमोशनल कार्ड खेला है। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि इस बार उनकी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पिछले चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी खास तौर पर सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर फोकस कर रहे हैं। ओवैसी ने और ताकत से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए समर्थकों को 4 की जगह 24 लेकर आएंगे का नारा दिया है। पिछले चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में 3 विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।

Bihar Chunav से पहले ओवैसी की हुंकार
बहादुरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान कर दिया है कि इस बार उनकी पार्टी 24 सीटें जीतकर अपना दम दिखाएगी। पिछले चुनाव में जीतने के बाद आरजेडी में शामिल होने वाले विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने सोचा था कि अगर चार को तोड़ दिया जाए तो ये लोग कमजोर हो जाएंगे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चार का जवाब 24 से दिया जाएगा' इसी चुनावी सभा में उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुसलमानों को आतंकित करने के लिए वक्फ का काला कानून लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: महागठबंधन में सीट शेयर का फॉर्मूला तय, जानें कब होगा ऐलान और किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें?
Asaduddin Owaisi ने चला मस्जिद और वक्फ कार्ड
असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी चुनावी सभा में मस्जिद और वक्फ कानून जैसे इमोशनल मुद्दों का जिक्र कर समर्थकों को लुभाने की कीशिश की। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से यही कह रहे हैं कि वक्फ का काला कानून बनाकर आप सोचते हैं कि मस्जिदें, दरगाह, खानकाह और कब्रिस्तान छीन सकते हैं। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।
उन्होंने एनडीए नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा, 'हम मस्जिद नहीं छोड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार, मोदी, चिराग पासवान और कुशवाहा साहब ने मिलकर एक गंदा और काला कानून बनाया है। इसका इस्तेमाल कर वो हमसे हमारी मस्जिदें और खानकाह तक छीन लेना चाहते हैं।'
सीमांचल की 24 सीटों पर ओवैसी का फोकस
बता दें कि सीमांचल में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं जिसमें 40 फीसदी से ज्यादा वोटर्स मुसलमान हैं। ओवैसी ने महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली है। पिछले चुनाव में यहां से उनकी पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं और इस बार एआईएमआईएम चीफ सभी सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म! पिता रमेश ठाकुर ने वनइंडिया को बताया सच












Click it and Unblock the Notifications