Bihar Chunav 2025: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा-' सत्ता इनके हाथ से फिसल चुकी'

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति बयानबाज़ी तेज़ हो गयी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना स्थित अपने पार्टी ऑफिस से प्रेस वार्ता में महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन के "हाथ से सत्ता फिसल चुकी है" और वे केवल झूठे वादों से जनता को लालच देकर चुनावी एजेंडा तैयार कर रहें हैं। हमारे कार्यकर्ता और जनता को पता हैं कि कौन विकास के लिए काम कर रहा है और कौन केवल सत्ता के लिए राजनीतिक लड़ाई लड़ रहा है।

Bihar Chunav 2025

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (N D A ) का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि बिहार की जनता को रोजगार देकर राज्य को विकसित करना है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की हमारा चुनावी एजेंडा बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त, विकासशील और समृद्ध बनाना। जबकि महागठबंधन में इन सब बातों का कही चर्चा नहीं है, अगर इनकी सरकार बनती है तो बिहार जंगलराज की आग में फिर से पूरी तरह लपेटे में घिर जायेगा।

(SIR) मुद्दे पर कुशवाहा ने महागठबंधन को घेरा (Bihar Chunav 2025)

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जब बिहार में हो रही थी तो महागठबंधन द्वारा कई बार चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश किया गया | उन्होंने कहा,"महागठबंधन ने SIR को लेकर सड़क से सदन तक हंगामा मचाया, इसके बाद कई बार हड़ताल भी किये लेकिन जनता ने ध्यान नहीं दिया क्यूंकि जनता को पता था की महा गठबंधन केवल लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रही है।

महागठबंधन में आंतरिक कलह लगातार बढ़ रहे

कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में आंतरिक कलह लगातार बढ़ रहे हैं। लालू यादव और राहुल गाँधी के बिच अभी भी सीट को लेकर आंतरिक कलह जारी है। पिछड़ा और दलित वर्गों के अधिकारों पर निशाना: कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी जवाबी हमला करते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे तब उनके कार्यकाल में दलितों और पिछड़ों को राजनीतिक तौर पर भागीदारी नहीं मिली।"

समाज में दलितों और पिछड़ों का विकास हुआ (Bihar Chunav 2025)

उनके शासन में पिछड़ा और दलितों को सत्ता के तौर पर सिर्फ वोट बैंक समझा गया, लेकिन आज सभी लोगों में शिक्षा और रोजगार को लेकर लोग जागरूक हो गए हैं।" जब लालू यादव 15 सालों तक बिहार के सत्ता में काबिज रहे , तब दलित को वार्ड सदस्य तक नहीं बनने दिया जाता था , यहां तक दलित परिवारों की महिला या पुरुषों को वार्ड सदस्य बनने की अनुमति नहीं था | उन्होंने इसका श्रेय नीतीश कुमार और NDA सरकार को दिया और कहा की इनके आते हे समाज में दलितों और पिछड़ों का विकास हुआ है।

NDA को बहुमत मिलने का दावा

उपेंद्र कुशवाहा ने ANI के प्रेस वार्ता में कहा कि; महाभारत में विजय कौन होगा? वैसे ही बिहार चुनाव में भी है ;आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी| कुशवाहा ने कहा महागठबंधन बिखरा हुआ है, उनके पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है। जबकि NDA एकजुट होकर जनहित की नीतियों पर काम कर रहा है।

प्रशांत किशोर पर भी तल्ख टिपण्णी (Bihar Chunav 2025)

कुशवाहा ने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बयान दिया है कि 'जनसुराज पूरे बिहार में एक भी सीट नहीं जीत पायेगी; क्यों की मुझे कहीं भी जनसुराज की चुनावी लहर नहीं दिखाई दे रही, बिहार की लड़ाई सिर्फ NDA और महागठबंधन के बीच लड़ी जाएगी | 18 अक्टूबर को पीके ने कहा था कि साथ ही उनका दावा था कि महागठबंधन तीसरे स्थान पर होगा ,वहीं जनसुराज NDA के लिए चुनौती पैदा करेगी।'

143 सीटों की फाइनल लिस्ट जारी (Bihar Chunav 2025)

राजद सुप्रीमो ने सोमवार को 143 सीटों की फाइनल लिस्ट जारी कर दिया , जबकि शेष 100 सीटों पर सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मुख्य रूप से गठबंधन और महागठबंधन के बीच कांटो के टक्कर की लड़ाई है| मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में संपन्न होगा , और रिजल्ट 14 नवंबर को घोषित किये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+