G7 Summit: 10 घंटे, 12 मीटिंग, पीएम मोदी ने की दिग्गजों से मुलाकात, जानिए किसको कहा 'दोस्त'?
G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-7 शिखर सम्मेलन में दिन काफी व्यस्त कहा, उन्होंने 10 घंटों के अंदर 12 मीटिंग की और विश्व के दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिनमें जर्मनी के चांसलर और मैक्सिको तथा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपतियों के साथ पहली बार बैठक शामिल थी।

जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता
कनाडा के प्रधान मंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी7 शिखर सम्मेलन में स्वागत किया। कनाडाई रॉकीज़ में कनानास्किस के रिज़ॉर्ट में कुछ घंटे बिताने के दौरान, उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टारर, इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, जापानी प्रधान मंत्री शिगेरु इशिबा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से भी मुलाकात की।
कोरियाई पीएम ली जे-म्युंग से हुई मुलाकात
पीए मोदी ने कहा कि उन्हें जर्मनी के नए नेता फ्रेडरिक मेर्ज़ के साथ बातचीत करके "खुशी" हुई। उन्होंने आतंकवाद और आतंकी वित्तपोषण जैसे क्षेत्रों पर काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने पहली बार मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम और कोरियाई पीएम ली जे-म्युंग से भी मुलाकात की। ये बैठकें मुख्य रूप से पुल-एसाइड के रूप में हुईं।
स्टारर के साथ बातचीत "असाधारण"
इशिबा से मिलने के बाद, मोदी ने पोस्ट किया कि भारत और जापान 'विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' पीएम मोदी ने न फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के बाद कहा कि "एक दोस्त के साथ बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है।' स्टारर के साथ बातचीत को उन्होंने "असाधारण" बताया। उन्होंने आगे कहा, 'हम इस अद्भुत दोस्ती को और गति देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।'
'इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती रहेगी'
मोदी ने मेलोनी के साथ पूरी तरह से सहमति व्यक्त की कि "इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।" विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी और शीनबाउम ने 'व्यापार, निवेश, स्टार्ट-अप, नवाचार, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऑटोमोटिव क्षेत्र और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।'
10 घंटे, 12 मीटिंग, काफी व्यसत रहे पीएम मोदी
इसी तरह, अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष से मिलने के बाद, विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेता व्यापार और वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। मोदी ने शिखर सम्मेलन में लगभग 10 घंटों के भीतर बैठकें पूरी कीं। एक सार्थक कनाडा मीट के बाद पीएम मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications