Bihar Chunav 2025: NDA में बढ़ी तकरार! जीतनराम मांझी ने दी चिराग को नसीहत तो अरुण भारती को याद आए 'चिंटू'

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों प्रमुख गठबंधन चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे के लिए चर्चा कर रहे हैं। साथ ही, गठबंधन के अंदर भी दबाव की राजनीति का असर दिखने लगा है। एनडीए के ही दो दलों के बीच तकरार होती दिख रही है। चिराग पासवान बिना नीतीश कुमार का नाम लिए प्रदेश की पुलिस और शासन व्यवस्था पर निशाना साध रहे हैं। कभी वह 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की भी बात करते हैं, तो कभी बिहार की राजनीति करने की इच्छा जताते हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने उन्हें गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है। इस पर जमुई से सांसद और चिराग के बहनोई ने भी तंज कसा है। सोशल मीडिया पर भारती के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Bihar Chunav 2025

अरुण भारती ने ली मांझी पर चुटकी

चिराग पासवान के बहनोई और जमुई से सांसद अरुण भारती ने बिना नाम लिए मांझी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें कहा कि एक चिंटू होता है जो चाय से ज्यादा केतली गर्म की कहावत को सच करता है। भारती ने यहां किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा मांझी की तरफ ही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी वोटरों की 'सफाई' या लोकतंत्र की हत्या? तेजस्वी यादव के खुलासे से मच सकता है सियासी भूचाल

Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान और मांझी के बीच तनातनी?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी दलों की एक-दूसरे पर छींटाकशी का दौर जारी है। इधर गठबंधन के अंदर ही टकराव की खबरें आ रही हैं। हालांकि, मांझी और चिराग पासवान दोनों ही लगातार कहते रहे हैं कि वह एनडीए में रहते हुए चुनाव लड़ेंगे। इसके बावजूद अपने बयानों की वजह से एलजेपी (आर) प्रमुख चर्चा में भी रहते हैं। उनके ऐसे ही विरोधाभासी बयानों पर जीतनराम मांझी ने गठबंधन धर्म निभाने की सीख दी है। जिस पर चिराग ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बहनोई ने जरूर मोर्चा खोल दिया है।

अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कोई भी फिल्म देखे अरसा हो गया है। हमारी कई‌ हिन्दी फिल्मों में‌ हीरो या विलेन के साथ एक चिन्टू होता है जो "चाय से ज्यादा केतली गर्म" के कहावत को चरितार्थ करता है। आज भी राजनीति में इस चिंटू के किरदार को बखूबी निभा रहें हैं कुछ लोग।'

माना जा रहा है कि यह तंज मांझी के लिए ही था। एनडीए के प्रमुख दलों की बात करें, तो जेडीयू और बीजेपी के अलावा इसमें एलजेपी (आर) और हम जैसी पार्टियां भी शामिल हैं। फिलहाल चुनाव से पहले चल रही यह तनातनी कितनी दूर तक जाती है, यह देखना होगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में RJD के कितने दागी-करोड़पति? क्या यही है जनता की पसंद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+