अराजकता से अवसर तक! नीतीश के ‘डबल इंजन’ से दौड़ पड़ा नया बिहार - अब उद्योग और रोजगार हैं पहचान!
Bihar Chunav 2025 Nitish Kumar: एक वक्त था जब बिहार का नाम लेते ही लोगों के ज़हन में आती थी तालेबंद फैक्ट्रियाँ, टूटी सड़कें और पलायन करता नौजवान।
नब्बे का दशक अपराध और अराजकता के साए में बीता - विकास की हर राह जाम थी, उम्मीदें बिखर चुकी थीं। लेकिन 2005 में सत्ता में आए नीतीश कुमार ने वह रास्ता बदला, जो कभी ठहर गया था।

🚨 जब लौटी कानून-व्यवस्था, जगा भरोसा
सबसे पहले नीतीश कुमार ने सुधारा कानून-व्यवस्था का हाल। गुंडागर्दी और भय की जगह आई शांति और भरोसा, जिसने निवेशकों को फिर से बिहार की ओर खींचा। नीतीश कुमार ने कहा था -'अब बिहार पिछड़ेपन की नहीं, प्रगति की मिसाल बनेगा' , यहीं से शुरू हुई नए बिहार की कहानी।
🏭 निवेश का नया युग: उद्योगों की होड़ लगी
2016 की निवेश नीति और 2024 का बिज़नेस कनेक्ट शिखर सम्मेलन ने बिहार की औद्योगिक तस्वीर बदल दी।अब तक 1.8 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं।
- पेप्सिको का बेगूसराय प्लांट
- अडानी का पावर प्रोजेक्ट
- एनएचपीसी का ग्रीन एनर्जी हब
इन प्रोजेक्ट्स ने बिहार को नए औद्योगिक मानचित्र पर मजबूती से दर्ज कर दिया है।
👩🏭 टेक्सटाइल हब्स ने खोले रोजगार के दरवाज़े
राज्य के टेक्सटाइल हब्स में 15,000 से अधिक नई नौकरियाँ बनी हैं। सबसे बड़ी बात - यहाँ महिलाओं की भागीदारी 60% तक पहुँच चुकी है। यह बदलाव सिर्फ़ आर्थिक नहीं, सामाजिक क्रांति भी है। अब बिहार की महिलाएँ भी फैक्ट्रियों, प्लांट्स और ऑफिसों में अपना हक़ और हुनर दोनों दिखा रही हैं।
🎓 कौशल और आत्मनिर्भरता की राह पर बिहार
जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी ने युवाओं को रोजगार के लिए नई दिशा दी है। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने ग्रामीण इलाक़ों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है। 2005 से अब तक 15 लाख सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं - और लाखों निजी क्षेत्र के अवसरों ने बिहार की अर्थव्यवस्था में नई जान फूँक दी है।
🚀 'सुशासन' बना विकास का प्रतीक
आज बिहार अराजकता से अवसर की यात्रा पूरी कर चुका है। जहाँ कभी पलायन मजबूरी थी, अब रोज़गार और निवेश पहचान बन गए हैं। नीतीश कुमार का वादा था - 'बदलाव का, विकास का, रोजगार का', आज वो वादा हकीकत बन चुका है। नया बिहार अब नारा नहीं - नतीजा है! जहाँ सुशासन है भरोसे का प्रतीक, और हर उद्योग की चमक में झलकता है आत्मनिर्भर बिहार का आत्मविश्वास।












Click it and Unblock the Notifications