Bihar Teacher Vacancy: शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, TRE-4 में 45 हजार की जगह सिर्फ 20 हजार पदों पर बहाली

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका लगने जा रहा है। नीतीश कुमार सरकार के दौरान TRE-4 के तहत करीब 45 हजार शिक्षकों की भर्ती होने का ऐलान किया गया है। लेकिन अब सम्राट सरकार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नीतीश सरकार के फैसले के उलट बयान दिया है।

नई सरकार के मुताबिक, अब केवल 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। इससे यह सवाल उठने लगा है कि पहले भेजी गई 45,198 पदों की अधिसूचना का क्या होगा।

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment

BPSC TRE 4 vacancy Update: 45 हजार की जगह 20 हजार भर्ती का संकेत

नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री रहे सुनील कुमार ने फरवरी 2026 में TRE-4 के लिए 45,198 पदों पर बहाली की जानकारी दी थी। इसमें प्राथमिक, मध्य, हाई स्कूल और प्लस-टू स्कूलों के शिक्षकों की भर्ती शामिल थी। अब नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि 25 जुलाई तक नई अधिसूचना BPSC को भेज दी जाएगी और कम से कम 20 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। उनके इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि भर्ती के पद पहले की तुलना में काफी कम हो सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, पटना समेत 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा हाल?

पुरानी अधिसूचना का क्या होगा, यही सबसे बड़ा सवाल

नई अधिसूचना भेजने की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि फरवरी 2026 में भेजी गई 45 हजार से अधिक पदों वाली अधिसूचना का क्या हुआ। क्या उसे वापस ले लिया गया है या फिर नई सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती? अभी तक सरकार ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है और वे सरकार से स्थिति साफ करने की मांग कर रहे हैं।

किस वर्ग में कितने पद प्रस्तावित थे

फरवरी 2026 में भेजी गई अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक 16,774 पद प्लस-टू स्कूलों के लिए थे। प्राथमिक स्कूलों में 10,778, हाई स्कूलों में 9,083 और मिडिल स्कूलों में 8,563 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी। कुल मिलाकर 45,198 रिक्त पदों पर बहाली की तैयारी थी। यदि अब नई अधियाचना में करीब 20 हजार पद ही भेजे जाते हैं तो सभी वर्गों में सीटों की संख्या घट सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पुलिस भी सुरक्षित नहीं! महिला होमगार्ड का बीच रास्ते से अपहरण कर दरिंदगी, बेहोशी की हालत में मिली

अभ्यर्थियों की चिंता पर सरकार का क्या है तर्क

शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार सरकार अब हर साल शिक्षक भर्ती करेगी। पिछली भर्ती के बाद कई पद भर चुके हैं और रिक्तियों की संख्या में भी बदलाव आया है। इसी आधार पर नई अधिसूचना तैयार की जा रही है। हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर 45 हजार पदों की जगह केवल 20 हजार पदों पर भर्ती निकली तो लाखों उम्मीदवारों के लिए अवसर कम हो जाएंगे। ऐसे में अब सभी की नजर 25 जुलाई के बाद BPSC को भेजी जाने वाली नई अधिसूचना पर टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+