Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब होगा घोषित? आज हो सकती है घोषणा, जानिए अपडेट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। BSEB जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।

BSEB Bihar Board Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही 12वीं के परीक्षा परिणाम (Bihar Board Examination Result 2023) की घोषणा कर सकता है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही रिजल्ट्स अपडेट किए जाएंगे। ऐसे में शीघ्र ही बिहार बोर्ड की ओर आयोजित 12वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाने की तैयारियां दौर में हैं। सोमवार शाम यानी आज कुछ घंटों के अंदर 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की तिथि और समय की घोषणा की जा सकती है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तरीय सूची के अलावा जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की सूची जारी की जाएगी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड किसी भी समय बिहार बोर्ड के 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक रिजल्ट की तारीख (Bihar Board 12th Result 2023 Date) की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज बिहार बोर्ड जानकारी दे सकता है कि कक्षा 12 के रिजल्ट कब जारी होगा। जो भी छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (BSEB Bihar Board Result 2023) का इंतजार कर रहे हैं वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर अपडेट चेक करते रहें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
Step 1- 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें।
Step 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट कर दें।
Step 4- इसके बाद परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
Step 5- रिजल्ट चेक करने के बाद इस की हॉर्ड कापी भी डाउलोड कर सकते हैं।
बता दें कि कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि बिहार स्कूल बोर्ड ने अब तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications