बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, पास हुए 78.04 फीसदी छात्र
पटना: बिहार बोर्ड के आधे परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12वीं के नतीजे घोषित किए गए। कोरोना महामारी के बावजूद इस बार 13.40 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें 78.04 प्रतिशत छात्र पास हुए। जिस तरह पिछली बार के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियों का वर्चस्व रहा था, उसी तरह इस बार भी लड़कियां ही टॉपर बनीं।
Recommended Video

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को नतीजों का ऐलान किया। किशोर के मुताबिक सभी संकायों को मिलाकर कुछ 10 लाख 45 हजार 950 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में छात्राओं ने ही टॉप किया। साल 2020 में बिहार बोर्ड ने 43 दिनों में परिणाम जारी किए थे, जबकि इस बार विपरीत हालात के बावजूद 40 दिनों में ही रिजल्ट आ गया।
वहीं टॉपर्स की बात करें तो साइंस में नालंदा जिले की रहने वाली सोनाली कुमारी ने 500 ने से 471 नंबर पाकर टॉप किया है, जबकि कॉमर्स में औरंगाबाद की सुगंधा ने परचम लहराया। वहीं आर्ट्स में खगड़िया की मधु भारती और सिमुलतला जमुई के कैलाश कुमार संयुक्त टॉपर रहे। दोनों को 463 अकं मिले हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
बिहार बोर्ड ने दो साइटें जारी की हैं, जिस पर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in या फिर biharboardonline.in पर जाएं। इसके बाद 12th रिजल्ट के ऑप्शन पर जाकर अपना रोल नंबर डालें। आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या में छात्र साइट पर विजिट करते हैं, ऐसे में वो डाउन हो जाती है। इस हालात में कुछ देर बाद फिर से ट्राई करें। इस साइटों पर छात्रों को रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी मिल जाएगी। कुछ दिनों बाद छात्र स्कूल से ओरिजनल कॉपी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications