Lockdown में भुखमरी की ऐसी तस्वीर नहीं देखी होगी आपने, कुत्ते के मुंह से रोटी का टुकड़ा छीन ले गई महिला

भागलपुर। कोरोना वारस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस फैसले के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और गरीब तबके के लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते गरीबों के जीवन में आफत आ गई है और वो दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं।

कुत्ते के मुंह से महिला ने छीन ली रोटी

कुत्ते के मुंह से महिला ने छीन ली रोटी

ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जहां भूखमरी की इस तस्वीर को देखकर आपका कलेजा दहल जाएगा और दिल पसीज जाएगा। भागलपुर में सड़क किनारे रोटी का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था, उस रोटी को खाने के लिए जैसे ही एक कुत्ता पहुंचता है तभी वहां दो महिलाएं आ जाती हैं और कुत्ते को भगाकर उस रोटी के टुकड़े को उठा कर रख लेती हैं।

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

यह पूरा घटनाक्रम पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा उसकी रूह कांप गई। गरीबों पर भोजन का ऐसा संकट छाया है कि अब सड़क पर फेंके गए खाने को भी गरीब उठाने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना इससे पहले भी हो चुकी है, जहां लॉकडाउन के कारण घर में फंसी हुई तीन बहनें अपने काम पर नहीं जा पा रही थी, जिसके चलते वो तीन दिनों से भूखी-प्यासी थीं। इसके बाद तीनों बहनों ने पीएमओ के हेल्पलाइन नंबर ( 1800118797 ) पर फोन कर दिया।

बेटियों ने पीएमओ में किया था फोन

बेटियों ने पीएमओ में किया था फोन

इसके बाद पीएमओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में जदगीशपुर के अंचलाधिकारी सोनू भगत पका हुआ खाना और सूखा राहत सामग्री को लेकर उनके पहुंचे फिर तीनों को भरपेट भोजन कराया। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में तीनों बहनें रहती हैं। बड़ी बहन गौरी कुमारी ने बताया कि उनके पिता सनोज रजक की तीन वर्ष पूर्व ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जबकि मां और भाई की 9 वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+