बेगूसरायः लड़कियों की खींच रहा था फोटो तभी पड़ गई नजर फिर घुटने टेककर माफी मांगता रहा युवक

बेगूसराय। देश भर में लॉकडाउन लागू है लेकिन अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है, जहां लड़कियों को अश्लील इशारा करना युवक को महंगा पड़ गया। लड़कियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे खींचते हुए थाने ले गईं। इसके बाद थाना प्रभारी ने आरोपित युवक से तीनों लड़कियों से माफी मंगवाए। यह पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र की है।

bihar begusarai girls beat man for eve teasing

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शकरपुरा का रहने वाला विकास कुमार रामपुर में आकर लड़कियों को अश्लील इशारे करता था। मंगलवार को भी वह रामपुर आ गया और इशारा करते हुए मोबाइल से फोटो खींचने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद तीन लड़कियां गुस्सा हो गईं और युवक को जमकर पीट दिया। युवक को पीटने के बाद लड़कियां उसे थाने लेकर आईं, जहां की बखरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान ने दोबारा गलती नहीं करने तथा लड़कियों के आगे पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा किया गया।

साथ ही साथ आज बखरी पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़क पर मटरगश्ती कर रहे बाइक सवार युवकों की भी पिटाई की और उन्हें कान पकड़कर उठक बैठक करवाया। दरअसल लॉकडाउन को लेकर अभी स्कूल कॉलेज बंद हैं तथा लड़कियां भी अपने-अपने घरों में ही रहती हैं। कभी-कभार वह घर से बाहर निकलती हैं और इसी का लाभ उठाकर मनचलों द्वारा लगातार लड़कियों के साथ अश्लील इशारा करने की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+