कानून व्यवस्था को लेकर गिरिराज सिंह ने एसपी को सबके समाने लगाई फटकार, पुलिस कप्तान से कहा कि आप गलती न छुपाएं

बेगूसराय। बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है। बेगूसराय में बिगड़े कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सब्र का बांध टूट गया है। गिरिराज सिंह ने सबके सामने बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार को जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दारू को लेकर बेगूसराय में हत्या हो रही है। पुलिसवाले घर से औरत को खींच कर ले जाते हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान से कहा कि 'आप गलती को छुपाइये मत, आपके यहां अपराधी सिर चढ़कर बोल रहा है।

bihar begusarai giriraj singh did inspection of his loksabha seat

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को अपने संसदीय इलाके में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उसके निवारण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। इसी क्रम में अपराध को लेकर भी उनका गुस्सा भड़का और उन्होंने एसपी को फोन कर सबके सामने जमकर डांट-फटकार लगाई। 4 फरवरी को फुलवरिया थाना इलाके के आरकेसी विद्यालय के पास एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने उसे एक्सीडेंट साबित कर दिया।

बरौनी थाना इलाके के रजवाड़ा गांव रहने वाले मृतक गौतम कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के परिजनों से गिरिराज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रिंस हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई। क्योंकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके परिजनों ने एसपी कार्यालय में हंगामा किया था। जिसके बाद रात में पुलसीवाले घर से महिलाएं समेत 4 लोगों को लेकर गए और उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष को कोर्ट में सदैव उपस्थित होने का आदेश भी जारी किया गया है।

24 घंटे की समय सीमा से ज्यादा तक आरोपितों को हवालात में रखने का आरोप लगा है। हत्या के मामले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 8 फरवरी को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा को शो कॉज करते हुए सभी उपस्थित होने का आदेश दिया है। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए राजवाड़ा बरौनी के नंद कुमार सिंह समेत अन्य चार आरोपियों को तत्काल बंध पत्र पर मुक्त करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+