कैदी वैन से नामांकन करने पहुंचे ' छोटे सरकार ', 5वीं बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव

पटना। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार इस बार के विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। अनंत सिंह 5वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह को राजद से टिकट मिला है। जेल में बंद मोकामा के ये बाहुबली विधायक कैदी वैन से नामांकन भरने के लिए बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे।

bihar assembly elections anant singh did nomination for election

निर्दलीय विधायक अनंत सिंह इस बार राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में राजद ने अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास को मुद्दा बनाया था। लेकिन इस बार खुद ही पार्टी से टिकट दे दिया। साल 2015 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अनंत सिंह ने महागठबंधन के प्रत्याशी नीरज कुमार को शिकस्त दी थी।

अनंत सिंह पिछले 4 बार से लगातार मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2005 फरवरी, 2005 अक्यूबर, 2010 में व जदयू के टिकट पर चुनाव जीते। साल 2015 में उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया और जीत हासिल की।

अनंत सिंह की किस्मत के सितारे उस वक्त चमक उठे जब नीतीश कुमार ने साल 2005 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर उन्हें मोकामा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार दिया।

अनंत सिंह को टिकट मिला, तो उनके आपराधिक इतिहास को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं। इसके बावजूद अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद छठ पर धोती बांटना, रोजगार के लिए गरीबों को तांगे देकर मदद करना और रमजान के दिनों में इफ्तार करना।

उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा और वो खुद ही लोगों की समस्या सुलझाने लगे जिससे पूरे इलाके में उनकी छवि गरीबों के मसीहा की बन गई और वो लोगों के छोटे सरकार बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+