Bihar Assembly Election 2025: क्या NDA पर भारी पड़ेगा महागठबंधन? नए सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य में सियासी पारा चरम पर है, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस बार बिहार की जनता किसे अपना आशीष देगी?

क्या नीतीश कुमार की फिर से वापसी होगी या फिर तेजस्वी यादव बड़ा कमाल करेंगे? इसी बात पर जेवीसी पोल ने हालिया सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए और इसे देखकर सियासी दलों में बेचैनी होनी स्वाभाविक है।

Bihar Assembly elections 2025

1 से 25 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित इस सर्वेक्षण में सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों में आमने-सामने और फोन पर साक्षात्कार के माध्यम से 73,283 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया। सर्वे में जनता से सीधे सवाल किया गया कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनेगी?

NDA को मिलेंगी 131-150 सीटें (Bihar Assembly Elections 2025)

सर्वे के मुताबिक अभी तक एनडीए ही बढ़त बनाते दिख रहा है। 243 विधानसभा सीटों में उसे पोल में 131-150 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबक महागठबंधन के खाते में 81-103 सीटें आ रही हैं।

पोल के मुताबिक सीटों का आंकड़ा निम्नलिखित हैं...

  • कुल सीटें- 243
  • एनडीए: 131-150 सीटें
  • महागठबंधन: 81-103 सीटें

एनडीए में भी भाजपा ही अभी सबसे ज्यादा सीट वाली पार्टी दिखाई पड़ रही है है। सर्वे में भाजपा के खाते में 66-77 सीटें, जेडीयू को 52-58 सीटें जबकि 13-15 सीटें एनडीए के अन्य सहयोगियों को मिल रही हैं

महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें राजद को (Bihar Assembly Elections 2025)

जबकि महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें राजद को मिलती दिख रही हैं, उसके खाते में 57-71 सीटें आ रही हैं तो वहीं कांग्रेस को ​​11-14 सीटें मिलती दिख रही हैं। जब महागठबंधन के अन्य सहयोगियों के खाते में 13-18 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा इस पोल सर्वे में जेएसपी को 4-6 सीटें, एआईएमआईएम, बीएसपी और अन्य को 5-6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

अनुमानित वोट शेयर निम्नलिखित है (Bihar Assembly Elections 2025)

  • एनडीए - 41-45%
  • महागठबंधन - 37-40%
  • जन सुराज पार्टी - 10-11%
  • अन्य - 7-8%

साल 2020 के Bihar Assembly Elections के चुनाव परिणाम पर एक नजर

  • कुल सीटें 243
  • तीन चरणों में हुए चुनाव
  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 125 सीटें मिलीं ( विजेता)
  • महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं।
  • अन्य छोटे गठबंधनों और दलों ने 7 सीटें जीतीं
  • 1 सीट निर्दलीय विधायक में जीतीं
  • भाजपा-74 सीटें
  • जनता दल (यूनाइटेड)-43 सीटें
  • राजद-75 सीटें
  • वीआईपी- 4 सीटें
  • हम- 4 सीटें
  • कांग्रेस-19 सीटें
  • सीपीआई -12 सीटें
  • एआईएमआईएम-5 सीटें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+