किसी अप्सरा से कम नहीं भाजपा के इस नेता की पत्नी, जीता था 'मिसेज बिहार' का खिताब, दिलचस्प है Love Story
BJP MLA Vishal Prashant Love Story: बिहार में चुनाव को लेकर सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है, आरोप-प्रत्यारोप की राजीनिति के बीच सियासी पारा चरम पर है , इसी बीच आपको मिलवाते हैं बिहार के चर्चित भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की प्रेम कहानी, जो कि काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे हैं।
आपको बता दें कि अपने तल्ख अंदाज से विरोधियों की बखिया उधेड़ने वाले विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या राज किसी अप्सरा से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात तो परिवारवालों ने ही कराई थी लेकिन विशाल ने ऐश्वर्या को देखते ही 'हां' कर दिया था, वो उनकी सुंदरता देखते ही अपना दिल हार बैठे थे।

'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं विधायक प्रशांत की पत्नी (Love Story)
आपको बता दें कि सियासी खेमे में विधायक विशाल की पत्नी को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं। उन्होंने जून 2015 में मिसेज बिहार का खिताब अपने नाम किया था, उन्होंने पटना में आयोजित इस समारोह में 14 कंटेस्टेंट को पछाड़कर ये खिताब जीता था।

'सपनों से हकीकत तक - आपकी बेटी अब मिसेज बिहार 2025'
उन्होंने जीत के बात इंस्टा पर एक पोस्ट लिखी थी, जो कि उस वक्त बहुत वायरल हुई थी। उन्होंने लिखा था कि 'सपनों से हकीकत तक - आपकी बेटी अब मिसेज बिहार 2025 है! यह ताज हर उस महिला के लिए है जो सपने देखने की हिम्मत रखती है।'

ऐश्वर्या राज काफी 'डाउन टू अर्थ' ही रहती हैं (Love Story)
मिसेज बिहार सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद भी ऐश्वर्या राज काफी 'डाउन टू अर्थ' ही रहती हैं और अपने पति का साथ हर मोर्चे पर देती हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक बहू का रोल बखूबी निभाया है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं, जो कि अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं।
पटना विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की
आपको बता दें कि पटना की रहने वाली ऐश्वर्या ने खगौल के केंद्रीय विद्यालय स्कली शिक्षा प्राप्त की हैं तो वहीं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और पटना विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने गुरुग्राम से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली थी लेकिन उन्होंनें जॉब नहीं की। 2020 में उनकी और विशाल की शादी हुई थी और इस पॉवर कपल को शादी से एक बेटा है।

कब होंगे विधानसभा चुनाव? (Bihar Assembly Elections 2025)
अनुमान के मुताबिक दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाने के उम्मीद है तो वहीं 15-20 नंवबर के बीच मतगणना होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications