Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में कब होंगे चुनाव? क्या इस तारीख से पहले बन जाएगी नई सरकार?
Bihar Assembly Elections 2025 Date: बिहार में चुनाव कब होंगे, यही सवाल अब हर किसी के मन में घूम रहा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। अनुमान है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाने के उम्मीद है तो वहीं 15-20 नंवबर के बीच मतगणना हो सकती है।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने SIR के तहत मतदाता सूची के प्रकाशन का काम पूरा कर लिया है इसलिए अक्टूबर में अब चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है, आशा जताई जा रही है कि इस बार भी बिहार में विधानसभा चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है। 22 नंवबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

कब है दशहरा, छठ पूजा ? (Bihar Assembly Elections 2025)
साल 2025 में दशहरा 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो वहीं छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक रहेगी इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर में पहले और दूसरे हफ्ते में मतदान और मतगणना की तारीखों का ऐलान होगा।
बिहार में सियासी पारा चरम पर (Bihar Assembly Elections 2025)
चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा चरम पर है। सभी दलों के शीर्ष नेताओं की रैलियां इन दिनों बिहार में मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं तो वहीं पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। चुनाव में एनडीए और महागठबंधन, आमने-सामने हैं।
क्या है ताजा स्थिति (Bihar Assembly Elections 2025)
एनडीए
- जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) -102 सीट
- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-01 सीट
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एलजेपी(आरवी) -20 सीट
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम-एस) -10 सीट
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के पास -10 सीट
महागठबंधन का हाल
- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पास - 75 सीट
- कांग्रेस (आईएनसी) के पास -27 सीट
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के पास-16 सीट
- सीपीआई (मार्क्सवादी) के पास - 9 सीट
- सहयोगी दलों के पास -26 सीट












Click it and Unblock the Notifications