बिहारः टिकट न मिलने पर मीडिया के सामने खुद के आंसू नहीं रोक पाए राजद के नेता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है। लेकिन इस दौरान टिकट ना मिलने पर नाराज नेताओं की अजीब हरकतें भी सामने आ रही हैं। कहीं किसी ने अन्न का त्याग कर दिया तो कोई सबके सामने आंसू बहा रहा है। एक ऐसे ही नेता हैं पूर्वी चंपारण जिला में आने वाले रक्सौल विधानसभा सीट से आरजेडी के सुरेश यादव ।

बता दें कि सुरेश यादव को15 सालों राजद के लिए दिन रात एक करने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार वह चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे। लेकिन रक्सौल सीट कांग्रेस के खाते में चली गई और वह बेटिकट हो गए। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए दिख रहे हैं।
बता दें कि रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार महागठबंधन से कांग्रेस के रामबाबू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरेश यादव किस कदर दुखी हैं और अपनी बात रोते हुए कह रहे हैं। दरअसल मीडिया से वह बात कर रहे थे तो वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।
सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है, इसलिए वह 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन करूंगा और अब जनता की अदालत में ही फैसला होगा, जो भी जनता फैसला करेगी हम वही काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications